लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः कांग्रेस के मुस्लिम विधायक शकील अहमद ने संस्कृत भाषा में शपथ ले कर सबको चौंकाया, कहा-क्लासिक भाषा है

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2020 21:25 IST

कदमा से कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने सदस्यता की शपथ संस्कृत भाषा में ली. भारत विविधताओं का देश है और यहां सभी जुबान है बोली जाती हैं संस्कृत भी भारत की भाषा है और मैंने इसीलिए संस्कृत में शपथ ली.

Open in App
ठळक मुद्देमैंने क्लासिक भाषा में शपथ लेने की सोची इसमें कोई हायतौबा मचाने की कोई जरूरत नहीं है.शकील अहमद ने अख्तरुल ईमान के बयान पर कटाक्ष किया और कहा कि भारत विविधताओं का देश है.भाजपा, आरएसएस या एआईएमआईएम की ही क्यों न हो. विविधताओं से बने इस देश की खूबसूरती को समझना चाहिए. 

पटनाः बिहार विधानसभा में नव निर्वाचित विधायकों के शपथ के दौरान एक ओर जहां एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान ने हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताकर बवाल मचाया, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के एक मुस्लिम विधायक ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर एक मिसाल पेश की है.

कदमा से कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने सदस्यता की शपथ संस्कृत भाषा में ली. वैसे, 17वीं बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों को पांच भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, मैथिली, उर्दू और संस्कृत में से किसी भी एक भाषा में शपथ लेने की छूट थी. सत्र के पहले दिन अधिकतर विधायकों ने हिंदी में शपथ ली तो कुछ विधायकों ने अपने क्षेत्रीय भाषा मैथिली में शपथ ली, वहीं दो विधायकों ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली तो विधायक शकील अहमद खां ने संस्कृत में शपथ लेकर सबको चौंका दिया.

सदन के बाहर निकलने पर उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और यहां सभी जुबान है बोली जाती हैं संस्कृत भी भारत की भाषा है और मैंने इसीलिए संस्कृत में शपथ ली. उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हिंदुस्तान का क्लासिक भाषा है और अगर जाहिलों को समझ में नहीं आता तो मैं क्या करूं? मैं अपने मातृभाषा ऊर्दू का भी शैदायी हूं, लेकिन मैंने क्लासिक भाषा में शपथ लेने की सोची इसमें कोई हायतौबा मचाने की कोई जरूरत नहीं है.

इतना ही नहीं विधायक शकील अहमद ने एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह पहले भी विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. राजद का सदस्य चुनकर आने के बाद जब उन्होंने पहली बार विधानसभा की शपथ ली थी, तब क्या उन्होंने हिंदुस्तान शब्द पर ऐतराज जताया था उन्हें याद करना चाहिए.

शकील अहमद ने अख्तरुल ईमान के बयान पर कटाक्ष किया और कहा कि भारत विविधताओं का देश है, कट्टरपंथी सोंच के लिए कोई जगह नहीं है वो चाहे भाजपा, आरएसएस या एआईएमआईएम की ही क्यों न हो. विविधताओं से बने इस देश की खूबसूरती को समझना चाहिए. 

टॅग्स :बिहारपटनाआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos