लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः किसी को मुफ्त में बिजली नहीं, नीतीश सरकार ने किया ऐलान, मंत्री यादव ने कहा-जो राज्य फ्री में दे रहे, कर्ज से निकल नहीं पा रहे...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2023 18:27 IST

Bihar Legislative Assembly: सरकार ने दावा किया कि बिहार में पहले से ही दूसरे कई राज्यों की तुलना में कम पैसे में बिजली दी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुदान दिया जा रहा है।दो बल्ब जलाते हैं और 2 हजार का बिजली बिल आया है।विधानसभा में सारी पार्टी के विधायकों ने प्रीपेड मीटर की शिकायत की थी।

पटनाः बिहार विधानसभा में आज सरकार ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में मुफ्त में बिजली नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को बिजली विभाग के बजट पर बोलते हुए ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में किसी को मुफ्त बिजली नहीं मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि फ्री बिजली चलने वाली नहीं है।

जो राज्य मुफ्त में बिजली दे रहे हैं, उनके ऊपर कर्ज लदा हुआ है। सरकार ने दावा किया कि बिहार में पहले से ही दूसरे कई राज्यों की तुलना में कम पैसे में बिजली दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जितने में बिजली खरीद रही है उससे काफी कम में लोगों को दे रही है। इसके लिए 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 4 सालों से बिहार में बिजली का दर नहीं बढ़ा है। विजेंद्र यादव ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड बिहार सरकार का क्रांतिकारी कदम है। पूरे देश में पहली दफे बिहार में बिजली का प्रीपेड मीटर लग रहा है। जितना पैसे भरवाइये उतनी बिजली की खपत करिये। मंत्री ने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाने के बिहार के फैसले का पूरा देश नकल कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार मॉडल की तरह पूरे देश में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने की बात कही है। बिहार में लगभग 50 लाख घरों में प्रीपेड मीटर लगाये जा चुके हैं। अक्टूबर 2022 में ही 1 करोड़ 48 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला लिया गया था। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने की मंजूरी दी गयी थी।

इसमें से 36 लाख घरों में प्रीपेड मीटर लगाये जा चुके हैं, बाकी बचे घरों में भी ऐसा ही मीटर लगाने का काम चल रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रीपेड मीटर की शिकायतों को मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की एक महिला शिकायत लेकर आई कि दो बल्ब जलाते हैं और 2 हजार का बिजली बिल आया है।

उन्होंने कहा कि एक दिन वे उस महिला के घर चले गये तो देखा कि उसके घर में पांच पंखा, 8-10 बल्ब, दो फ्रिज चल रहे हैं। मंत्री को देखकर महिला वहां से भाग गई। लेकिन विधानसभा में सारी पार्टी के विधायकों ने प्रीपेड मीटर की शिकायत की थी। लिहाजा मंत्री ने ये एलान किया कि राज्य के हर प्रखंड में महीने के दूसरे शनिवार को कैंप लगा कर प्रीपेड मीटर की शिकायतों को सुना जायेगा।

टॅग्स :बिहारBihar Legislative Assemblyपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां