क्या लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता हैं?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूछा-अपना भविष्य क्यों नहीं बताते घर में क्या चल रहा है?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2025 15:55 IST2025-02-14T15:54:02+5:302025-02-14T15:55:05+5:30

बिहार में एनडीए 225 सीटें जीतेगा और 100 फीसदी हमारी सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को बिहार आ रहे हैं और बिहार को बहुत कुछ मिलने वाला है।

Bihar Lalu Prasad Yadav prophet Union Minister Jitan Ram Manjhi asked Why doesn't tell his future What going on home | क्या लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता हैं?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पूछा-अपना भविष्य क्यों नहीं बताते घर में क्या चल रहा है?

file photo

Highlightsभारत का नागरिक राजनीति में आ सकता है, यह सभी का अधिकार है।ऐसे में कुछ समय के लिए राष्ट्रपति शासन लगाना सही निर्णय है।भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उनके घर में क्या हो रहा है, यह बताएं।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर निशाना साधते हुए हम के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि क्या लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता हैं? अगर हैं तो अपना भविष्य क्यों नहीं बताते अपने घर में क्या चल रहा है? यह क्यों नहीं बताते? दिल्ली से पटना पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी। 225 सीट 100 परसेंट आएगी। इसके लिए पीएम मोदी तैयारी कर रहे हैं। आगामी 24 फरवरी को वो भागलपुर में आ रहे हैं। वहीं, मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के फैसले का समर्थन करते हुए मांझी ने कहा कि कुछ दिनों से वहां कानून-व्यवस्था की समस्या बनी हुई थी। इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा हो रही थी। ऐसे में कुछ समय के लिए राष्ट्रपति शासन लगाना सही निर्णय है।

सरकार ने जो फैसला लिया है, हम उसका स्वागत करते हैं। लालू प्रसाद यादव के इस बयान पर कि "बिहार में मेरे रहते भाजपा की सरकार नहीं बनेगी" इस पर मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव भविष्यवक्ता नहीं हैं, उन्हें अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए। उनके घर में क्या हो रहा है, यह बताएं।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए 225 सीटें जीतेगा और 100 फीसदी हमारी सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को बिहार आ रहे हैं और बिहार को बहुत कुछ मिलने वाला है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर मांझी ने कहा कि मैं इसका समर्थन करता हूं। कोई भी बिहार का नागरिक या भारत का नागरिक राजनीति में आ सकता है, यह सभी का अधिकार है।

Web Title: Bihar Lalu Prasad Yadav prophet Union Minister Jitan Ram Manjhi asked Why doesn't tell his future What going on home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे