बिहार: लालू प्रसाद यादव ने फिर संभाली RJD की कमान, 11वें अध्यक्ष के तौर पर हुए नियुक्त
By स्वाति सिंह | Updated: December 3, 2019 14:18 IST2019-12-03T14:18:39+5:302019-12-03T14:18:39+5:30
लालू प्रसाद यादव को अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रमुख चुना गया है। वे इस बार 11वीं बार पार्टी अध्यक्ष बनें हैं

यहां एकमात्र नॉमिनेशन होने के चलते लालू प्रसाद यादव को पार्टी प्रमुख के तौर पर चुना गया।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निर्विरोध प्रमुख चुने गए। वे 11वीं बार पार्टी अध्यक्ष के तौर चुने गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को विधायक भोला यादव ने लालू के नाम से नोमिनेशन फॉर्म रिसीव किया। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में चार सेट में उनका नामांकन पत्र दाखिल किया गया। यहां एकमात्र नॉमिनेशन होने के चलते उन्हें आज पार्टी प्रमुख के तौर पर चुना गया। इससे पहले तेजस्वी यादव को पार्टी के चीफ के तौर पर कमान संभालने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब चल रही अटकलबाजियों पर भी विराम लग गया।
Bihar: Lalu Prasad Yadav re-elected Rashtriya Janata Dal (RJD) Chief unopposed. He has been elected party president for the 11th time. (file pic) pic.twitter.com/xTyflWkzlV
— ANI (@ANI) December 3, 2019