लाइव न्यूज़ :

बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने बारात में लोगों को रौंदा, 8 की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2019 13:15 IST

बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: बारात नगर थाना क्षेत्र के गढीविशनपुर गांव से आई थी. पूरे समारोह के दौरान काफी खुशी का माहौल था. अचानक लखीसराय की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने पहले बिजली के खंभे को अपने चपेट में लिया, उसके बाद बारातियों को रौंद दिया.

Open in App
ठळक मुद्देघटना को अंजाम देनेवाले ट्रक को पुलिस ने हलसी-सिकंदरा मार्ग पर प्रेमडीहा गांव के पास से जब्त कर लिया है. सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. देर रात हुई इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए हैं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हलसी बाजार स्थित अंबेडकर चौक के समीप मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंचे एसपी मनीष कुमार, एसडीएम मुरली प्रसाद सिंह और भारी संख्या में पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही.

बताया जाता है कि हलसी बाजार में नकट मांझी के पोती की शादी थी. बारात नगर थाना क्षेत्र के गढ़ीविशनपुर गांव से आई थी. पूरे समारोह के दौरान काफी खुशी का माहौल था. अचानक लखीसराय की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने पहले बिजली के खंभे को अपने चपेट में लिया, उसके बाद बारातियों को रौंद दिया. इस घटना में तीन बारात और पांच लड़की पक्ष के लोगों की मौत हो गई. हादसे के शिकार हुए लोगों में हलसी के रंजीत मांझी का पांच वर्षीय पुत्र मंजित कुमार, मकल मांझी के 65 वर्षीय पुत्र नकट मांझी, महेंद्र मिस्त्री की 10 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी, केशो मांझी के 40 वर्षीय पुत्र उमेश मांझी, रामदेव मांझी का 18 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार सहित टाउन थाना क्षेत्र के गढ़ीविशनपुर निवासी कर्पूरी मांझी का 18 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार, चमा मांझी का 33 वर्षीय पुत्र शंभू मांझी तथा बुढो मांझी का 30 वर्षीय पुत्र गोरे मांझी शामिल हैं. वहीं, गढीविशनपुर के कर्पूरी मांझी, मतरू मांझी, सन्नू मांझी तथा करकू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

घटना को अंजाम देनेवाले ट्रक को पुलिस ने हलसी-सिकंदरा मार्ग पर प्रेमडीहा गांव के पास से जब्त कर लिया है. घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया. स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. मृतकों के आश्रितों को पारिवारिक योजना का लाभ देने के एएसपी और एसडीओ के आश्वासन पर सडक जाम खत्म खत्म किया गया. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?