लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोसी इलाका, दहेज में पैसा, कार और बाइक नहीं, नाव दीजिए, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2022 20:23 IST

बिहार में कोसी इलाके का मामला है. बताया जाता है कि एक नाव का निर्माण कराने में 10 हजार से लेकर दो लाख रुपए खर्च किया जाता है. नाव बनाने में एक से दो महीने का वक्त लग जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देसाहपुर पंचायत के साहपुर चाही गांव में सौ से ज्यादा लोग अपनी बेटियों के विवाह में नाव दे चुके हैं. लड़कों के विवाह के लिए दहेज में नाव मांग लोग करते हैं. नावों का उपयोग अपने लिए तो किया ही जाता है व्यवसायिक उपयोग भी करते हैं.

पटनाः बिहार में कोसी इलाके में इनदिनों लकड़ी का नाव बनाने वाले नाव निर्माताओं(बढ़ई कारीगरों) पर काम का दबाव बढ़ गया है. दरअसल, इन दिनों नाव की मांग बढ़ गई है. हालांकि अभी बरसात का मौसम नहीं है, पर शादी विवाह का मौसम होने के कारण नाव की मांग ने बाजार को गर्म कर दिया.

इसका कारण यह है कि कोसी इलाके में बसे गांव के लोग अपनी बेटी की शादी उपरांत विदाई में नाव देते हैं. बताया जाता है कि कोसी नदी की मुख्यधारा के अलावा कई उपधारा गांवों को घेरे रहती है. गांव में शादी-विवाह का मौका हो या इलाज की जल्दी, पशुचारा की जरूरत हो या संबंधियों यहां आना-जाना, जून से अक्टूबर तक सिर्फ नाव ही सहारा होता है.

घर से निकले नहीं कि नाव की सवारी प्रारंभ हो जाती है. कारण कि इन दिनों यह इलाका बाढ़ से त्रस्त रहता है. इस कारण से कोसी में बेटी की विदाई पर दहेज स्वरूप नाव दिया जाता है. लोग अपनी बेटियों का विवाह तय करने से पहले ही नाव बनाने के लिए आर्डर दे देते हैं. कारण कि यह संभावना रहती है कि लड़के के परिवार वाले दहेज में नाव की मांग अवश्य करेंगे.

बताया जाता है कि एक नाव का निर्माण कराने में 10 हजार से लेकर दो लाख रुपए खर्च किया जाता है. नाव बनाने में एक से दो महीने का वक्त लग जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार साहपुर पंचायत के साहपुर चाही गांव में सौ से ज्यादा लोग अपनी बेटियों के विवाह में नाव दे चुके हैं. लड़कों के विवाह के लिए दहेज में नाव मांग लोग करते हैं.

बाढ़ से महीनों प्रभावित रहने वाले ऐसे गांवों के लोगों के लिए दूसरा कोई चारा नहीं है. नावों का उपयोग अपने लिए तो किया ही जाता है व्यवसायिक उपयोग भी करते हैं. इन नावों को वो किराये पर दे देते हैं. जिससे उनकी अच्छी आमदनी भी हो जाती है.

उसी तरह से गोविन्दपुर गांव के लोगों के द्वारा भी अपनी बेटी के विवाह के लिए भी नाव बनवाया जा रहा है. बेटी का विवाह कहीं कर लें परंतु बाढ़ के समय मायके लौटने के लिए तो इन नावों का ही सहारा लेना पड़ेगा. ऐसे में कोसी ईलाके में बेटी की शादी में दहेजस्वरूप नाव की मांग किया जाना आवश्यक माना जाता है.

टॅग्स :बिहारपटनाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया