लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: कोरोना का कहर जारी, राज्य में वापस लौटे 1600 प्रवासी मजदूर मिले संक्रमित, आंकड़ा 2500 के पार पहुंचा 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2020 19:57 IST

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आँकड़े के मुताबिक 1599 मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर 190 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिले है.

Open in App

पटना:बिहार में आप्रवासी मज़दूरों के आने की गति जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे राज्य में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में अब तक लगभग 16 सौ मजदूर इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. इसतरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2518 तक पहुंच गई है.           

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आँकड़े के मुताबिक 1599 मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर 190 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. राज्य सरकार ने बताया कि दिल्ली से आने वाले 392, महाराष्ट्र से आने वाले 362, गुजरात से आने वाले 25, बंगाल से आने वाले 74, हरियाणा से आने वाले 128 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.  

विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ से से आने वाले 6, कर्नाटक से आने वाले 26, तमिलनाडु से आने वाले 20, मध्य प्रदेश से आने वाले 17, झारखंड से आने वाले 11, राजस्थान से आने वाले 83, छत्तीसगढ़ से आने वाले 12, उत्तर प्रदेश से आने वाले 80, पंजाब से आने वाले 30, तेलंगाना से आने वाले 72, आंध्र प्रदेश से आने वाले 11, केरल से आने वाले 3, उत्तराखंड से आने वाले 3, हिमाचल प्रदेश से आने वाले 2 और उड़ीसा से आने वाले 11 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.                          

वहीं, बिहार में अब तक कुल 702 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया के दो-दो लोग शामिल हैं. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, सासाराम, बेगूसराय, सारण और सीवान के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो