लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, दर्जनों झुलसे, कई की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2020 13:57 IST

बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा और मखदूम गंज के बीच दियारे में रविवार की सुबह एक झोपड़ी के पास ठनका गिरने से उसमें छिपे 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बाप- बेटे भी शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसदर अस्पताल में स्थिति का जायजा लेने डीएसपी सदर, भगवान बाजार थाना के अलावा टाउन व मुफस्सिल थाना की पुलिस भी पहुंची हुई है. इस हृदय विदारक घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

पटना:बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट ली है. इस दौरान बज्रपात(आकाशीय बिजली) गिरने से दो जिलों में 11 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग झुलस गए है. सारण(छपरा) जिले के मखदूमगंज दियारा इलाके में जहां इस वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं भोजपुर जिले में भी वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है. इस घटना में कई लोग झुलस गए है. सभी झुलसे लोगों को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मरने वालों लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा और मखदूम गंज के बीच दियारे में रविवार की सुबह एक झोपड़ी के पास ठनका गिरने से उसमें छिपे 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बाप- बेटे भी शामिल हैं. मृतकों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है. इस दौरान लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. सभी झुलसे हुए लोगों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. सभी लोग दियारे में जमीन की मापी व सब्जी की खेती के लिए गए थे.

इस हृदय विदारक घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जिन घरों के लोग मरे हैं, उनके यहां विलाप का शोर मचा है. सदर अस्पताल में भी अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है. सदर अस्पताल में स्थिति का जायजा लेने डीएसपी सदर, भगवान बाजार थाना के अलावा टाउन व मुफस्सिल थाना की पुलिस भी पहुंची हुई है. घटना के बारे में लोगों का कहना है कि कुछ लोग जमीन की मापी कराने और कुछ परवल की खेती करने दियारे की ओर गए थे. इस दौरान मूसलाधार बारिश शुरू हो गई.

खेती करने गए लोग बारिश से छिपने के लिए पास की झोपड़ी के पास पहुंच गए. इस क्रम में आकाशीय बिजली गिर पडा और उसकी चपेट में 20 से अधिक लोग आ गए. घटनास्थल पर ही लगभग 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग भागने की कोशिश करने लगे. इसमें 10 लोग बुरी तरह झुलस गए. हालांकि, इस घटना में चार-पांच लोग सुरक्षित बच भी गये हैं. मरने वालों में नया बस्ती विशुनपुरा के सत्येंद्र राय, नितीश कुमार राय, चांददेव राय, शेरपुर के रामनाथ राय, जितेंद्र राय, खलपूरा के अमीन, लव बहादुर सिंह और यहीं के रहने वाले सुरेंद्र सिंह और उनका बेटा अरविंद समेत दस लोग शामिल है.

वहीं, भोजपुर जिले के बडहरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बखोरापुर गांव में आज सुबह बारिश के दौरान वज्रपात से एक युवती की मौत हो गई. वह सुबह पहर जलावन की लकडी चुनने घर से बाहर गांव में निकली थी. राजधानी पटना समेत बिहार के वैशाली, जहानाबाद, अरवल, जमुई और गया जिलों में आज सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग ने इस संबंध में शनिवार शाम को ही अलर्ट जारी किया था. इस दौरान बारिश और ओले पडने से फसलों के भारी नुकसान की बात बताई जा रही है. 

टॅग्स :बिहारमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा