मुजफ्फरपुरः कड़ाके की ठंड, 1 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद, झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2025 18:50 IST2025-12-28T18:48:52+5:302025-12-28T18:50:01+5:30

 झारखंड के सात जिलों के लिए रविवार को शीत लहर की स्थिति के संबंध में 'येलो' अलर्ट जारी किया गया जिससे राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

bihar jharkhand mausam cold wave hits Muzaffarpur in Bihar schools up to 8th grade closed until January 1st yellow alert issued 7 districts Jharkhand due cold wave | मुजफ्फरपुरः कड़ाके की ठंड, 1 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद, झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

file photo

Highlightsभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।रांची के पास कांके 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।सोमवार सुबह 8.30 बजे तक ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

पटनाः बिहार और झारखंड सहित देश के कई राज्य में मौसम से बुरा हाल है। ठंड के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में कड़ाके की ठंड का असर, 1 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिया गया है। झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के सात जिलों के लिए रविवार को शीत लहर की स्थिति के संबंध में 'येलो' अलर्ट जारी किया गया जिससे राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

रांची के पास कांके 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो के लिए शीत लहर की स्थिति के लिए 'येलो' अलर्ट (सावधान रहें) जारी किया गया है। इन जिलों में सोमवार सुबह 8.30 बजे तक ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, "झारखंड के निचले क्षोभमंडल स्तर में चल रही पश्चिमी हवाएं शीत लहर की स्थिति का कारण बन रही हैं।" उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

आईएमडी अधिकारी ने कहा कि राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गुमला में 2.9 डिग्री सेल्सियस और लोहरदगा में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि खूंटी में तापमान का स्तर गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसमें बताया गया कि डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 9.2 डिग्री और जमशेदपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

हिमाचल: खराब मौसम के चलते ऊना में स्कूलों के समय में बदलाव

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी रूप से बदलाव किया है। ऊना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त (डीसी) जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान (पूर्व-प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय) 29 दिसंबर से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित होंगे। वहीं, सभी आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे।

आमतौर पर स्कूलों का समय गर्मियों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और सर्दियों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होता है। इसी तरह आंगनवाड़ी केंद्र गर्मियों में सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक और सर्दियों में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक संचालित होते हैं।

आदेश में कहा गया है कि समय में बदलाव के कारण होने वाले शैक्षणिक नुकसान की भरपाई सुबह की प्रार्थना सभा और मध्याह्न अवकाश के समय को समायोजित करके की जाएगी। ऊना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः छह डिग्री और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला स्थित मौसम केंद्र ने भी 30 दिसंबर तक ऊना जिले के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और देर रात के समय 'घने कोहरे' का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों, स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों से इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Web Title: bihar jharkhand mausam cold wave hits Muzaffarpur in Bihar schools up to 8th grade closed until January 1st yellow alert issued 7 districts Jharkhand due cold wave

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे