लाइव न्यूज़ :

बिहार: JDU विधायक शर्फुद्दीन ने किया तिरंगे का अपमान, तस्वीर आई सामने

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2019 19:30 IST

विधायक शर्फुद्दीन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाली एक तस्वीर सामने आने के बाद सूबे में सियासत गर्म है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीर पर अब विधायक ने अजीबो-गरीब सफाई पेश की है.

Open in App

बिहार में शिवहर से जदयू विधायक शर्फुद्दीन की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, उसमें वे तिरंगे झंडे को सलामी देते वक्त अपने गाल पर हाथ रखे हुए हैं. उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं. न चेहरे पर शिकन और न ही कोई शर्मिंदगी का भाव. अन्य अधिकारी, नेता और कर्मी जहां झंडे को सलामी दे रहे हैं, उसी बीच में वे बिल्कुल ढिठाई से ऐसे गाल पर हाथ रखे हुए हैं.  

ऐसे में विधायक शर्फुद्दीन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाली एक तस्वीर सामने आने के बाद सूबे में सियासत गर्म है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीर पर अब विधायक ने अजीबो-गरीब सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि उनके गाल पर कोई कीड़ा बैठ गया था, तभी मैंने अपना हाथ गाल पर रखा था. इसी दौरान किसी ने तस्वीर खींच ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि विधायक की ये सफाई किसी के गले नहीं उतर रही है. लेकिन जदयू उनके बचाव में खड़ी हो गई है. हालांकि, विरोधी दल राष्ट्रध्वज के अपमान को गंभीर मुद्दा मान रहे हैं. लेकिन जदयू विधायक ने यह भी कहा कि मैं नीतीश कुमार का सिपाही हूं और देश का वफादार हूं.

हिन्दुस्तान में पाकिस्तान से ज्यादा मुसलमान है और देश का हर मुसलमान देश के लिए छाती पर गोली खाने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि गाल पर कीड़ा बैठ गया था इसलिए हाथ रख लिया था. वहीं, राजद ने शर्फुद्दीन की नीयत पर सवाल उठाते हुए जदयू से कार्रवाई करने की मांग की है. पार्टी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि विधायक शर्फुद्दीन को जनता से माफी मांगनी चाहिए. ये राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला है इसलिए पार्टी को शर्फुद्दीन पर कार्रवाई करनी चाहिए.

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी जदयू विधायक की इस करतूत को गंभीर बताया है. पार्टी के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि ये उस पार्टी के विधायक हैं जो आज सबसे बड़ी देशभक्त बनी है. जो तिरंगा को सम्मान नहीं दे सकता वो दूसरों को क्या देगा? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे जदयू की देशभक्ति साबित हो. जबकि विपक्ष के हमलावर तेवर के बीच जदयू अपने विधायक के बचाव में उतर आई है. पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि शर्फुद्दीन ने अपनी तरफ से सफाई दे दी है, इसलिए इपर कुछ भी कहना अब उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए बेवजह इस मुद्दे को उठा रही है. विपक्ष को बोलने का कोई हक नहीं है.उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के क्रम में दी जा रही सलामी में जदयू विधायक अपने गाल पर हाथ रखकर चिंतन मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं. यही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसी तस्वीर के सामने आने के बाद बिहार की सियासत में जदयू विधायक सबके निशाने पर हैं. तस्वीर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिवहर जिला कार्यालय में तिरंगा फहराए जाने के दौरान की है. विधायक शर्फुद्दीन ने झंडे को सलामी देने की बजाए अपने हाथों को गाल पर रख रखा हुआ था.

झंडोत्तोलन का कार्यक्रम शुरू होते ही सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी. विधायक शर्फुद्दीन भी मंच पर मौजूद थे और उनके चारों ओर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और कर्मी राष्ट्रध्वज को सलामी दे रहे थे. लेकिन, विधायक अपना हाथ को गाल पर रखे हुए थे. यहां जिले के डीएम और एसपी तो तिरंगे को सलामी दे रहे हैं, लेकिन विधायक जी को सलामी देने में परेशानी हो रही थी. सलामी देने के बजाय वे ढिठाई से गाल पर हाथ देकर खड़े रहे.

टॅग्स :बिहारजेडीयूस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?