लाइव न्यूज़ :

बिहार: गुटखा बैन का विरोध करने वाले जदयू विधायक ने की पीएम की तारीफ, कहा- 2020 में भी बजेगा मोदी का डंका

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2019 20:24 IST

 अमरनाथ गामी ने बिहार में शराबबंदी के बाद गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध को गलत ठहराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर सवाल उठाया था. उन्होंने शराबबंदी, गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध को गलत ठहराते हुए कहा था कि ये सब कागजों पर ही अच्छा लगता है.

Open in App

बिहार में शराबबंदी के बाद गुटखा बंदी के विरोध में अपनी ही सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार करने वाले जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ में पोस्टरवार शुरू कर दिया है. दरभंगा जिले के हायाघाट से जदयू के विधायक अमरनाथ गामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में पोस्टर लगवाया है. इसको लेकर अमरनाथ गामी ने कहा है कि लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शोहरत बढ़ी है. इसलिए इस पोस्टर को लगाया गया है.

यहां उल्लेखनीय है कि अभी दो दिन पहले ही अमरनाथ गामी ने बिहार में शराबबंदी के बाद गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध को गलत ठहराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले पर सवाल उठाया था. उन्होंने शराबबंदी, गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध को गलत ठहराते हुए कहा था कि ये सब कागजों पर ही अच्छा लगता है.

उन्‍होंने इन प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग की है. उन्होंने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध लेनदेन में बात नहीं बनी तो गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया गया. चेहरा चमकाने के लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं. लेकिन अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

अमरनाथ गामी ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की विश्वसनीयता बढ़ी है. 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए पिछली बार से भी ज्यादा सीटों पर जीतेगी. पोस्टर का स्लोगन 'क्यों करते हो अभी से चिंता, 2020 में भी बजेगा मोदी का डंका' के बारे में उन्होंने कहा कि यह एनडीए का लोगो बनेगा.

हायाघाट विधानसभा को छोड़कर दरभंगा में पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर अमरनाथ गामी ने कहा कि दरभंगा जिला मुख्यालय है. पूरे प्रदेश में मुख्यालय से ही कोई भी संदेश पहुंच पाता है. हायाघाट में मीडिया की पहुंच नहीं है. इसीलिए दरभंगा शहर में पोस्टर लगाए गए हैं.

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया