लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू विधायक मेवालाल चौधरी का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना के अस्पताल में थे भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2021 10:05 IST

बिहार सरकार में मंत्री रहे और जदयू विधायक मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है। वे कोरोना संक्रमित थे और पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमेवालाल चौधरी को तीन दिन पहले पटना के पारस अस्पतला में भर्ती कराया गया थाबिहार में तारापुर विधानसभा से थे विधायक, पिछले साल चुनाव के बाद उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया थामेवालाल चौधरी को हालांकि मंत्री पद ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही विपक्ष के हंगामे के कारण इस्तीफा भी देना पड़ा था

पटना: बिहार में सत्ताधारी जदयू के विधायक मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है। तारापुर विधानसभा से विधायक मेवालाल चौधरी कोरोना से संक्रमित थे और पटना के पारस अस्पताल में भर्ती थे। यही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मेवालाल चौधरी को तीन दिन पहले तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद मेवालाल चौधरी को जेडीयू नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में जगह दी थी। उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया था। हालांकि विपक्ष के हंगामे के कारण उन्हें कुछ ही घंटों में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

मेवालाल चौधरी पर सहायक प्राध्यापक और जूनियर वैज्ञानिकों की नियुक्ति में अनियमितता बरतने के आरोप थे। विपक्ष ने इसी को मुद्दा बनाया था। दरअसल मेवालाल चौधरी भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय में साल 2010-2015 तक वाइस चांसलर रहे थे। इसी दौरान नियुक्ति की अनियमितता को लेकर उन पर FIR दर्ज हुई थी।

बिहार में कोरोना के रोज बढ़ रहे हैं मामले

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रोज बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 27 और लोगों की मौत हो जाने से कोरोना से मरने वालों की संख्या रविवार को 1749 तक पहुंच गई जबकि 8690 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 324117 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में नौ, भागलपुर में चार, दरभंगा में दो तथा बांका, गोपालगंज, जहानाबाद, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सहरसा एवं समस्तीपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई।  

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनापटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान