लाइव न्यूज़ :

पटना : जेडीयू विधायक बीमा भारती को मिली जान से मारने की धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2018 05:43 IST

बीमा भारती ने कहा कि पूर्व विधायक कि शंकर सिंह ने स्पेशल कोर्ट में उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शंकर सिंह ने धमकी देते हुए कहा था कि जिस तरह से बेटे के साथ किया गया उसी तरह तुम्हारे साथ भी करेंगे।

Open in App

बिहार में सत्तारूढ दल जदयू की पूर्णिया के रुपौली से विधायक बीमा भारती को जान से मारने के लिए धमकी मिली है। इसकी जानकारी खुद बीमा भारती ने दी है। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी मनु महाराज से सुरक्षा के लिए गुहार भी लगाई है। धमकी देने का आरोप पूर्व विधायक शंकर सिंह पर लगाया गया है।

एसएसपी से शिकायत करने के बाद इस संबंध में मनु महाराज ने जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि बीमा भारती द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

वहीं, बीमा भारती ने कहा कि पूर्व विधायक कि शंकर सिंह ने स्पेशल कोर्ट में उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शंकर सिंह ने धमकी देते हुए कहा था कि जिस तरह से बेटे के साथ किया गया उसी तरह तुम्हारे साथ भी करेंगे। पूरे परिवार को एक-एक करके खत्म करेंगे।

अपने बेटे की हुई मौत के बारे में बीमा भारती ने कहा कि एक महीने से ज्यादा बीत गए, लेकिन उस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में मैं चाहती हूं कि इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। कुछ ही दिनों पहले उनके बेटे दीपक की लाश रेलवे ट्रैक से बरामद हुई थी। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारे में सनसनी फैल गई थी। संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में विधायक ने एसएसपी मनु महाराज से सुरक्षा के लिए गुहार भी लगाई है।

टॅग्स :बिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया