लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुख्यमंत्री नीतीश और जदयू से तकरार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी ने पार्टी छोड़ी, जानें क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 6, 2022 21:50 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) छोड़ दी।

Open in App
ठळक मुद्देभ्रष्टाचार के आरोपों पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखने में शर्म आ रही है? एक और कार्यकाल से इनकार करने के बाद अपना मंत्रिपद छोड़ना पड़ा था।

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता आरसीपी सिंह ने आज मुस्तफापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी छोड़ने की घोषणा की और अपनी पार्टी बनाने की बात कही। इसके कुछ घंटे पहले यह खबर आयी थी कि पार्टी ने कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

जदयू से इस्तीफा देने के बाद आरसीपी सिंह ने नालंदा में कहा कि आपने पार्टी में जांच एजेंसी बना रखी है क्या? नोटिस में लिखा है पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखने में शर्म आ रही है? मेरे पास जो भी संपत्ति है वो पेंशन से है। मैंने कभी कुछ नहीं खरीदा है।

जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह को पार्टी द्वारा राज्यसभा का एक और कार्यकाल से इनकार करने के बाद अपना मंत्रिपद छोड़ना पड़ा था। उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा नालंदा जिले स्थित अपने पैतृक आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोप उन लोगों द्वारा एक साजिश है जिन्होंने मुझे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने से ईर्ष्या की थी। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि कांच के घरों में रहने वालों को दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। मैं पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ रहा हूं।’’ 

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया