लाइव न्यूज़ :

बिहारः जदयू ने नई प्रदेश कमेटी में महिलाओं को दी 33 फीसद हिस्सेदारी, पार्टी का दावा-देश में किसी पार्टी ने नहीं किया ऐसा काम

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2021 18:23 IST

बिहार में सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी नई प्रदेश कमेटी में 33 फीसदी हिस्सेदारी देते हुए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू ने अपनी नई प्रदेश कमेटी में महिलाओं के लिए 33 फीसदी हिस्सेदारी दी है। पार्टी का दावा है कि इससे पहले यह काम देश में किसी ने भी नहीं किया है। इस बार संगठन में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। 

पटना: बिहार में सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी नई प्रदेश कमेटी में 33 फीसदी हिस्सेदारी देते हुए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। संभवतः जदयू ऐसी पहली पार्टी बन गई है, जिसने पार्टी में महिला आरक्षण का ऐलान कर दिया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नई कमेटी की घोषणा करते हुए सूची जारी की है। नीतीश कुमार के संकल्प पर आगे चलते हुए उनकी पार्टी ने संगठन में महिलाओं को 33 फ़ीसदी हिस्सेदारी दी है। कमेटी में सामाजिक, क्षेत्रीय समीकरण का पूरा ध्‍यान रखा गया है। 

पहली बार जदयू ने दी 33 फीसद हिस्सेदारी

प्रदेश अध्‍यक्ष ने दावा किया है कि देश में जदयू पहली पार्टी है जिसने महिलाओं को 33 फीसद से अधिक की हिस्सेदारी दी है। इससे पहले यह काम किसी पार्टी ने नहीं किया है। प्रदेश कोषाध्‍यक्ष विधान पार्षद ललन सर्राफ बनाए गए हैं। उमेश कुशवाहा की नई टीम में 29 लोगों को उपाध्यक्ष, 60 लोगों को महासचिव, 114 लोगों को सचिव और एक व्यक्ति को कोषाध्यक्ष बनाया है। इस बार 7 लोगों को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। 

नए चेहरों से सजी टीम 

पार्टी अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की इस टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। बिहार चुनाव के बाद पहली बार पार्टी में इतना बडा फेरबदल हुआ है। विधानसभा चुनाव में जीत से दूर रहनेवाले कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों को इस बार संगठन में जगह दी गई है। 

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का विलय

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा का जदयू में विलय हो गया। इसके कारण भी उमेश कुशवाहा की नई टीम बनने में देर हुई। नई टीम में उपेंद्र के के साथ आए कई चेहरों को अहम जिम्मेदारी मिली है। 

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया