लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू ने भाजपा से दो टूक कहा, "नीतीश कुमार ही एनडीए हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 3, 2022 17:19 IST

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे और नीतीश कुमार के बरक्स खड़े होने की कोशिश में मात खा चुके उपेंद्र कुशवाहा आज उसी नीतीश कुमार की पार्टी के जरिये बयान देकर बिहार भाजपा को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो नीतीश कुमार को हल्के में न लें और न ही उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करें।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए हैंकेंद्र सरकार ने बिहार में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की है उससे जदयू काफी नाराज है उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार भाजपा नीतीश कुमार को हल्के में न लें और न ही बयानबाजी करे

पटना: बिहार की सियासत में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खासकर बिहार एनडीए में और वो इसलिए क्योंकि बीते कुछ दिनों से बिहार की सियासत में केंद्र ने जो पैरामिलिट्री फोर्स के जरिये एंट्री मारी है, वो नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को रास नहीं आ रहा है।

शायद यही कारण है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों-इशारों में बिहार भाजपा के स्पष्ट संदेश दे दिया है कि "NDA is Nitish Kumar and Nitish Kumar is NDA".

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे और नीतीश कुमार के बरक्स खड़े होने की कोशिश में मात खा चुके उपेंद्र कुशवाहा आज उसी नीतीश कुमार की पार्टी के जरिये बयान देकर बिहार भाजपा को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो नीतीश कुमार को हल्के में न लें और न ही उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करें।

उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के चैलेंज देते हुए कहा, “अगर भाजपा काबिल है और उसे नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है या फिर उसके मन में नीतीश कुमार को लेकर कोई शंका है तो वह उन्हें निकाल दें। लेकिन वो इस बात को गांठ बांधकर रख लें कि बिहार में जब से एनडीए है नीतीश कुमार ही उसका चेहरा हैं और जब तक आगे बिहार में एनडीए रहेगा, नीतीश कुमार ही उसका चेहरा रहेंगे।

मालूम हो कि बीते कुछ समय से बिहार एनडीए में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। दरअसल, पिछले कुछ समय से भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के बीच एक नहीं बल्कि कई मुद्दों को लेकर आपसी खिंचतान उभर कर सामने आ रहा है। दोनों ओर से जारी बयानबाजी के कारण भी इस बात को बखूबी समझा सकता है कि नीतीश कुमार का समीकरण भाजपा से साथ कुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

यह मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया है, जब केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना 'अग्निपथ' के खिलाफ पूरे बिहार में जमकर हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और सांसदों पर भी हमले का प्रयास किया गया। जिस कारण केंद्र ने भाजपा नेताओं और भाजपा के दफ्तरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी।

सेना की नई स्कीम 'अग्निपथ' के खिलाफ जब बिहार में हिंसक प्रदर्शन हो रहे थे तो बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के आवास पर भी हमला हुआ था। इन्हीं हमलों को देखते हुए डॉक्टर संजय जयसवाल ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने उपद्रवियों को भाजपा नेताओं को टारगेट करने की खुली छूट दी हुई है।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारBihar BJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं