लाइव न्यूज़ :

Bihar JDU-BJP: दो बार गलती कर दिए, अब आगे नहीं?, भाजपा के साथ ही जदयू, अब नहीं लालटेन, सीएम नीतीश का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2024 17:59 IST

Bihar JDU-BJP: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के कामों को अंतिम जनता तक ले जाएं बताएं कि हमारे राज्य में क्या-क्या काम हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देहम केंद्र से चाहते हैं हमें और भी सहायता मिले।नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि अब इधर-उधर जाने का सवाल नहीं है। दो बार गलती कर दिए, अब आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे।

Bihar JDU-BJP: जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के साथ ही जदयू चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 12 लाख लोगों को और नौकरी देंगे। 7 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के कामों को अंतिम जनता तक ले जाएं बताएं कि हमारे राज्य में क्या-क्या काम हुआ है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने विशेष तौर पर सहायता दिया है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र से चाहते हैं हमें और भी सहायता मिले।

प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि अब इधर-उधर जाने का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि दो बार गलती कर दिए, अब आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे। अब राजद से हाथ नहीं मिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सब लोगों को मिलकर साथ चलना है।

हमने हिंदू, मुस्लिम, सिख, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित सबके लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि 2025 में जो चुनाव होगा, उसमें भाजपा और हम लोग बहुत आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग 220 और 225 से आगे सीट जीतेंगे।

नीतीश कुमार ने साफ कहा कि एकमात्र लक्ष्य 2025 का विधानसभा चुनाव जीतना है। पार्टी नेताओं को टास्क देते हुए कहा कि आप लोग अभी से लग जाइए। हमने जो काम किया है, उसे गांव-गांव तक पहुंचाएं। पहले क्या था...और अब बिहार की क्या स्थिति है, इस बात को निचले स्तर पर ले जाएं। लोगों को बताएं, खासकर नए लोगों को जानकारी दीजिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाBJPलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?