Bihar JDU-BJP: दो बार गलती कर दिए, अब आगे नहीं?, भाजपा के साथ ही जदयू, अब नहीं लालटेन, सीएम नीतीश का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2024 17:59 IST2024-10-05T17:57:42+5:302024-10-05T17:59:16+5:30

Bihar JDU-BJP: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के कामों को अंतिम जनता तक ले जाएं बताएं कि हमारे राज्य में क्या-क्या काम हुआ है।

Bihar JDU-BJP contest elections along with BJP will not join hands RJD now CM Nitish Kumar announced | Bihar JDU-BJP: दो बार गलती कर दिए, अब आगे नहीं?, भाजपा के साथ ही जदयू, अब नहीं लालटेन, सीएम नीतीश का ऐलान

photo-lokmat

Highlightsहम केंद्र से चाहते हैं हमें और भी सहायता मिले।नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि अब इधर-उधर जाने का सवाल नहीं है। दो बार गलती कर दिए, अब आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे।

Bihar JDU-BJP: जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के साथ ही जदयू चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 12 लाख लोगों को और नौकरी देंगे। 7 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के कामों को अंतिम जनता तक ले जाएं बताएं कि हमारे राज्य में क्या-क्या काम हुआ है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने विशेष तौर पर सहायता दिया है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र से चाहते हैं हमें और भी सहायता मिले।

प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि अब इधर-उधर जाने का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि दो बार गलती कर दिए, अब आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे। अब राजद से हाथ नहीं मिलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सब लोगों को मिलकर साथ चलना है।

हमने हिंदू, मुस्लिम, सिख, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित सबके लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि 2025 में जो चुनाव होगा, उसमें भाजपा और हम लोग बहुत आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग 220 और 225 से आगे सीट जीतेंगे।

नीतीश कुमार ने साफ कहा कि एकमात्र लक्ष्य 2025 का विधानसभा चुनाव जीतना है। पार्टी नेताओं को टास्क देते हुए कहा कि आप लोग अभी से लग जाइए। हमने जो काम किया है, उसे गांव-गांव तक पहुंचाएं। पहले क्या था...और अब बिहार की क्या स्थिति है, इस बात को निचले स्तर पर ले जाएं। लोगों को बताएं, खासकर नए लोगों को जानकारी दीजिए।

Web Title: Bihar JDU-BJP contest elections along with BJP will not join hands RJD now CM Nitish Kumar announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे