लाइव न्यूज़ :

जमुई में सनकी पति ने सो रही पत्नी, पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री की गला दबाकर कर दी हत्या, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2020 19:58 IST

खैरा थाना क्षेत्र के ललदैया गांव में घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने कमरे जाकर देखा तो तीनों का शव एक ही खाट पर पड़ा था।पुआल में छुपे आरोपी प्रकाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई शुरु कर दी।

पटनाः बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना अन्तर्गत ललदैया गांव में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. इसमें पति ने गला दबाकर पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी है.

मामूली विवाद में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी. इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश यादव ने घर में सो रही अपनी पत्नी समुद्री देवी, पांच वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार और तीन वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी. इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद प्रकाश यादव मौके से फरार हो गया.

प्रकाश यादव ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर इस घटना की सूचना जानकारी दी. मृतक के रिश्तेदारों ने तुरंत स्थानीय पुलिस एवं जमुई के पदाधिकारियों को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची. इस बीच प्रकाश यादव पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खलिहान में छिपा हुया था.

जैसे ही उसे पुलिस के पहुंचने की भनक मिली तो वह भागने लगा. इस बीच गांव वालों ने उसे देख लिया और पकड़कर जमकर पिटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह प्रकाश यादव को गांववालों के चंगुल से छुड़ा कर हिरासत में लेकर थाने ले गई.

मृतक के पिता और प्रकाश यादव के ससुर ने केशव यादव ने बताया कि लगभग 1 साल से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी, लेकिन मेरी नाती एवं नतिनी का क्या कसूर था? इतना कहने के बाद वह फूट फूटकर रोने लगे. कहा जा रहा है कि सोमवार देर रात पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया है. 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी