लाइव न्यूज़ :

चूहे और चिटियां खा गई 22 लाख की डिजिटल एक्सरे मशीन! बिहार में सामने आया अजब मामला, विधायक सुनकर हुए दंग

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2021 17:08 IST

बिहार में चूहों और चींटियों के द्वारा नई डिजिटल एक्‍सरे मशीन खा जाने के मामले पर राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि वे सरकार से चूहों और चींटियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देजहानाबाद जिले के मखदुमपुर स्थित सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल का अजीबोगरीब मामला।22 लाख रुपये की डिजिटल एक्सरे मशीन को चूहों और चींटियों द्वारा खा जाने की बात आई सामने।स्‍थानीय राजद विधायक सतीश कुमार के निरीक्षण के दौरान खुला मामला।

पटना: बिहार में चूहों और चींटियों के द्वारा नई डिजिटल एक्‍सरे मशीन खा जाने का मामला सामने आने से सभी सन्न रह गये हैं. यह घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर स्थित सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल में घटी है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि एक्‍सरे मशीन चालू होने से पहले ही चूहों और चींटियों के द्वारा ऐसी करतूत कर दी गई है. 

स्‍थानीय विधायक सतीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान में यह मामला सामने आया है. राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि वे सरकार से चूहों और चींटियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे. बताया जाता है कि विधायक जब रेफरल अस्‍पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे तो देखा डिजिटल एक्सरे मशीन जिसकी कीमत लगभग 22 लाख है, उसे 15 अगस्त को चालू होना था, लेकिन अभी तक चालू नहीं हो सका. 

उन्होंने कहा कि पूछने पर डॉक्टरों ने बताया कि मशीन को चींटियां और चूहे खा गए हैं. सतीश कुमार ने कहा कि हैदराबाद से दूसरी मशीन की मांग की गई है. मशीन आने के बाद रेफरल अस्पताल में एक्सरे की सुविधा मिलेगी. लेकिन यहां तो अजीबो-गरीब मामला सामने आ गया है.

विधायक ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मशीन की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार से दूरभाष पर बात की है. ठेकेदार ने उन्हें बताया है कि मशीन खराब है, इसमें हमारी कोई गलती नहीं है. हमने तो मशीन ठीक दी थी. गलती वहां के चूहे और चींटी ने की है. पूरी एक्सरे मशीन को खा गए. 

विधायक सतीश कुमार ने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर चूहे और चींटियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के थानों में चूहा पहले शराब पी जाता था, अब हॉस्पिटल में एक्सरे मशीन खा जाता है. 

विधायक ने कहा कि यदि चूहे और चींटियों पर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे. इस खेल में दोषी पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और सभी दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

टॅग्स :बिहार समाचारआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह