लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिक्षण संस्थानों को 18 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:17 IST

Open in App

पटना, नौ अप्रैल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कोविड-19 से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों को 18 अप्रैल तक तथा सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को 30 अप्रैल तक शाम सात बजे के बाद बंद रखने का निर्णय लिया गया।

सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान नीतीश ने कहा कि कोरोना संक्रमण का प्रसार राज्य में बढ़ने लगा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं सजग रहे।

उन्होंने कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाने और टीकाकरण कार्य में और तेजी लाने के साथ-साथ कोविड अस्पतालों में पूरी तैयारी रखने के भी निर्देश दिए।

नीतीश ने कहा कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोविड-19 को लेकर कई राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान राज्य में प्रतिदिन 4 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान 18 अप्रैल तक बंद रखें।

उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिसको ध्यान में रखते हुए 30 अप्रैल तक शाम सात बजे के बाद सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। चार दिन बाद पुनः कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार फैसला लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू