Holi 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर
By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2026 12:45 IST2026-03-04T12:43:56+5:302026-03-04T12:45:14+5:30
Holi 2026: इस बीच राजधानी पटना के गांधी मैदान में राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने ठुमके लगाएल जबकि नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी के साथ होली का प्यारा वीडियो शेयर किया है।

Holi 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर
Holi 2026: बिहार में होली का त्योहार काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। नेताओं से लेकर आम लोग रंग-गुलाल, ढोल और जुलूस के साथ त्योहार को खूब उत्साह के साथ मना रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस बीच राजधानी पटना के गांधी मैदान में राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने ठुमके लगाएल जबकि नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी के साथ होली का प्यारा वीडियो शेयर किया है।
वहीं राजधानी पटना के एग्जिबिशन रोड में मटन के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। इस तरह आम से लेकर खास तक, नेता से लेकर अभिनेता तक सब रंगों में सराबोर हैं और नाच-गा रहे हैं।
पूरे प्रदेश में प्यार, उमंग और उत्साह का माहौल बना हुआ है। रामकृपाल यादव ने बुधवार को पटना के गांधी मैदान में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान उनके समर्थकों ने उन्हें रंग लगाया और मंत्री ने भी जमकर गुलाल उड़ाया। इसके अलावा उन्होंने न सिर्फ गाना गाया बल्कि वह बैंड-बाजे की थाप पर डांस करते नजर आए।रामकृपाल यादव ने कहा कि "पिछले 40 वर्षों से इसी स्थान पर, जो मॉर्निंग वॉकर्स संघ है, उनके माध्यम से होली का आयोजन किया जाता है।
आज पुन: हम लोग होली मना रहे हैं। पूरे बिहार में आज होली मनाई जा रही है और हम सभी को शुभकामनाएं और बधाई देना चाहते हैं। खासकर किसानों को। वे खुश रहें और खूब उत्पादन करें। उधर होली को लेकर बुधवार सुबह से ही जबर्दस्त उल्लास देखने को मिल रहा है। शहर की गलियां और मुख्य सड़कें रंग-गुलाल से सराबोर नजर आ रही हैं। सुबह होते ही बच्चे हाथों में पिचकारी और गुलाल लेकर घरों से निकल पड़े। गांव से लेकर शहर तक सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को रंगों से भिगोते हुए बच्चों की टोली खूब मस्ती करती दिखी। युवाओं में भी होली का खास उत्साह देखा जा रहा है।
जगह-जगह साउंड सिस्टम पर होली गीत बज रहे हैं, जिनकी धुन पर युवा थिरकते नजर आए। कई जगहों पर पारंपरिक और फिल्मी होली गीतों पर लोग झूमते दिखे। बाजारों में भी रंग, गुलाल और पिचकारी की खरीदारी को लेकर भीड़ बनी रही। वहीं सोशल मीडिया पर भी होली की धूम है
होली को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। डीजे और अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह रोक है। हुड़दंग, धार्मिक भड़काने की कोशिश, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स गैंग की रेसिंग या सड़क पर स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोग जेल तक जा सकते हैं।