लाइव न्यूज़ :

Bihar IPS: जितेंद्र सिंह गंगवार की जगह कुंदन कृष्णन होंगे एडीजी पुलिस मुख्यालय?, 7 अधिकारियों का तबादला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2024 15:02 IST

Bihar IPS: 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी शालीन को पुलिस महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता के पद पर तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक को ट्रेनिंग पर भेजा गया है।डीआईजी विवेकानंद को बिहार एटीएस का पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाया गया है।1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन 3 सालों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे।

पटनाः बिहार में 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को एडीजी मुख्यालय बनाया गया है। जबकि आईपीएस जितेंद्र सिंह गंगवार को एडीजी पुलिस मुख्यालय के पद से मुक्त कर दिए गए हैं। गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे कुंदन कृष्णन को अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय बनाया गया है। वहीं पंकज दराद को अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था के पद पर भेजा गया है। वहीं, संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक को ट्रेनिंग पर भेजा गया है।

2001 बैच के आईपीएस अधिकारी शालीन को पुलिस महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता के पद पर तैनात किया गया है। जबकि विवेक कुमार को पुलिस उप- महानिरीक्षक, भागलपुर और भागलपुर के डीआईजी विवेकानंद को बिहार एटीएस का पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाया गया है।

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन 3 सालों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। वह सीआईएसएफ में एडीजी के पद पर अपना योगदान दे रहे थे। आईपीएस कुंदन कृष्णन बिहार के कड़क अफसर के रूप में जाने जाते हैं। पटना समेत अन्य जिलों में एसपी रहते हुए कुंदन कृष्णन ने अपराधियों को खूब सबक सिखाया था। उनकी गिनती बिहार के चर्चित व तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारIPS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता