लाइव न्यूज़ :

बिहारः आईपीएस दीपक वर्णवाल विवादों के घेरे में, दो पुलिस इंस्पेक्टरों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, वीआरएस की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2021 19:43 IST

बिहार पुलिस एसोसिएशन ने इस मुद्दे को बेहद गंभीर बताया है और पुलिस मुख्यालय और सरकार के समक्ष इन शिकायतों को रखने की बात कही है.

Open in App
ठळक मुद्देदीपक वर्णवाल लगातार नये आरोपों से घिरते जा रहे हैं. विभाग के एक इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने एसपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. एसपी साहब की अश्लीलता का पर्दाफाश होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

पटनाः बिहार में पुलिस की वर्दी पर दाग लगने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में स्पेशल ब्रांच के एसपी (ए)  दीपक बर्णवाल द्वारा कनीय पुलिस अधिकारियों को प्रताड़ित किये जाने का मामला सामने आया है.

 

दीपक वर्णवाल लगातार नये आरोपों से घिरते जा रहे हैं. उनके ही विभाग के एक इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने एसपी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. एसपी साहब की अश्लीलता का पर्दाफाश होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. इंस्पेक्टर का आरोप है कि एसपी वर्णवाल ने उन्हें भद्दी गाली दी और इसके कारण उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा है.

इंस्पेक्टर अजय सिंह ने एसपी वर्णवाल को एक पत्र लिखकर भेजा और उन्हें लताड़ लगाते हुए लड़ाई लड़ने की बात कही. इस प्रकरण के बाद अब एक महिला इंस्पेक्टर भी सामने आई हैं और एसपी पर कई आरोप लगाए हैं. महिला इंस्पेक्टर अंशु कुमारी को दीपक बर्णवाल द्वारा जलील किए जाने और प्रताड़ना से तंग आकर अंशु कुमारी ने नौकरी छोड़ दी है.

बताया जा रहा है कि महिला इंस्पेक्टर ने नौकरी से वीआरएस (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) की मांग की है. फरवरी 2020 में बेगूसराय तबादला होने के पहले इंस्पेक्टर अंशु कुमारी स्पेशल ब्रांच में तैनात थी. तबादले के बाद उनके खिलाफ मई में विभागीय कार्यवाही शुरू की गई. उनका आरोप है कि विभागीय कार्यवाही के संचालन में स्पेशल ब्रांच के एसपी (ए) दीपक बर्णवाल द्वारा उन्हें और गवाहों को जलील किया जाता रहा. 

प्रताड़ना से परेशान महिला इंस्पेक्टर के पति चिकित्सक हैं और उन्होंने परिवार से सलाह करने के बाद यह कदम उठाया. बेगूसराय एसपी को दिये गये आवेदन में स्पेशल ब्रांच को भी विभागीय कार्यवाही में सम्मलित नहीं होने के बाबत लिखा. उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका वीआरएस स्वीकृत नहीं हुआ है.

महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि वो चुपचाप नौकरी छोड़ रही थीं, लेकिन विशेष शाखा के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के मामले को देखकर उनकी हिम्मत बढ़ी और अपनी बात को सबके सामने रखना उचित समझा. महिला इंस्पेक्टर ने आवेदन में बताया है कि वो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और इमानदारी से निभाती आई हैं, इसके बाद भी उन्हें हमेशा मानसिक रुप से परेशान किया जाता रहा है.

जिसके कारण वो अब और नौकरी नहीं करना चाहती हैं. इसलिए उन्हें अविलंब स्वैच्छिक रिटायरमेंट दे दिया जाए. वहीं बिहार पुलिस एसोसिएशन ने इस मुद्दे को बेहद गंभीर बताया है और पुलिस मुख्यालय और सरकार के समक्ष इन शिकायतों को रखने की बात कही है.

एसोसिएशन ने दोनों मामलों को गंभीर बताते हुए दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि दोनों ही मुद्दों को एसोसिएशन का शिष्टमंडल पुलिस मुख्यालय और सरकार के समक्ष रखेगा. 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो