लाइव न्यूज़ :

उद्योगपतियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जंगलराज को लेकर पेश की अपनी सफाई

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2022 17:45 IST

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उद्योगपतियों से कहा कि मीडिया की हेडलाइन के आधार पर आप अपना व्यू मत बनाइए। पहले सबकुछ ठीक था और जैसे ही महागठबंधन की सरकार बनी, रातों-रात जंगल राज हो गया? 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने उद्योगपतियों से कहा- मीडिया की हेडलाइन के आधार पर आप बिहार को मत देखिएबिहार डिप्टी सीएम ने कहा- आंकड़ों को देखकर बिहार के प्रति अपना परसेप्शन बनाएंउन्होंने कहा, बिहार में नई सरकार बनने के बाद मीडिया में हेडलाइन चलती है बिहार में जंगलराज की वापसी

पटना:बिहार इंवेस्टर्स मीट में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने पूरे संबोधन में इन्वेस्टर्स मीट में पहुंचे उद्योगपतियों को भरोसा दिलाते रहे कि बिहार में नई सरकार के बनने के बाद किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने उद्योगपतियों की चिंता और जंगलराज को लेकर अपनी सफाई पेश की। तेजस्वी ने उद्योगपतियों से कहा कि मीडिया की हेडलाइन के आधार पर आप अपना व्यू मत बनाइए। पहले सबकुछ ठीक था और जैसे ही महागठबंधन की सरकार बनी, रातों-रात जंगल राज हो गया? 

उन्होंने उद्योगपतियों से कहा है कि वे अखबारों और मीडिया की सुर्खियों पर ध्यान देने के बजाए आंकड़ों को देखकर बिहार के प्रति अपना परसेप्शन बनाएं। तेजस्वी ने कहा कि लोगों के मन में बिहार के प्रति गलत परसेप्शन बनाया जा रहा है। बिहार में नई सरकार बनने के बाद मीडिया में हेडलाइन चलती है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। 

उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगों को जो चलाना है चलाने दीजिए और अखबारों और न्यूज चैनल का हेडलाइन देखकर अपनी राय मत बनाइए और जो डेटा है, उसपर बिहार के बारे में अपनी राय बनाइए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपतियों को ये भरोसा दिलाया कि वे बिहार में उद्योग स्थापित करें, उन्हें सरकार सुरक्षा के साथ साथ हर वह सुविधा देगी जिसकी उन्हें जरूरत होगी। 

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब तो माहौल बन गया है। दूसरे राज्यों में जो बिहार के अधिकारी काम कर रहे हैं, वह भी यहां पर लौटना चाहते हैं। उनकी कोशिश है कि वह भी बिहार आकर काम करें। नीतीश कुमार जी ने हमें दूसरी दफे काम करने का मौका दिया है। अगर आपकी सोच अच्छी हो, सही रोड मैप हो और आपके अगल-बगल वाले अच्छे हो तो हर चीज संभव है। बिहार में क्यों नहीं कुछ हो सकता और दूसरे राज्य में कैसे होगा? बांग्लादेश टेक्सटाइल में जो काम कर रहा है, वह हम बिहार में क्यों नहीं कर सकते? 

उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि वे बिहार में एकदम बेफिक्र होकर काम करें, अगर जरूरत होगी तो हमलोग रातों रात वहां पुलिस चौकी खुलवाएंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार है किसी को जरा सा भी डरने की जरूरत नहीं है। भ्रष्टाचार और अपराध से सरकार कोई भी समझौता नहीं करने जा रही है। अगर सरकार की पॉलिसी में बदलाव करने की भी जरूरत होगी तो उसे बदला जाएगा। बिहार में सबकुछ तैयार है बस टेकऑफ की जरूरत है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया