लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना त्रासदी देखते हुए भी सरकार ने नहीं दिया स्कूलों को फीस माफी का आदेश, अन्य राज्यों को देख लोगों में नाराजगी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2020 07:51 IST

उत्तर प्रदेश की सरकार, झारखंड की सरकार और छत्तीसगढ़ की सरकार सहित कई प्रदेशों में यह आदेश जारी किया गया है कि कोरोना त्रासदी के दौरान किसी स्कूल प्रबंधन ने फीस मांगी तो स्कूल मालिक को जेल भेज दिया जाएगा. लेकिन बिहार सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है. इससे बिहार के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कहर के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सहित कई प्रदेशों की सरकार ने कोरोना त्रासदी के दौरान किसी स्कूल प्रबंधन से फीस अथवा बस का किराया नहीं वसूलने का निर्देश जारी किया है. लेकिन बिहार की नीतीश कुमार सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठी है.ऐसे में अब यहां के लोगों में यह चर्चा चल निकली है कि अगर अन्य राज्य सरकारें ऐसा निर्णय ले सकती हैं तो फिर नीतीश कुमार ने ऐसा निर्णय क्यों नहीं लिया?

कोरोना के कहर के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सहित कई प्रदेशों की सरकार ने कोरोना त्रासदी के दौरान किसी स्कूल प्रबंधन से फीस अथवा बस का किराया नहीं वसूलने का निर्देश जारी किया है. लेकिन बिहार की नीतीश कुमार सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठी है. ऐसे में अब यहां के लोगों में यह चर्चा चल निकली है कि अगर अन्य राज्य सरकारें ऐसा निर्णय ले सकती हैं तो फिर नीतीश कुमार ने ऐसा निर्णय क्यों नहीं लिया? 

यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश की सरकार, झारखंड की सरकार और छत्तीसगढ़ की सरकार सहित कई प्रदेशों में यह आदेश जारी किया गया है कि कोरोना त्रासदी के दौरान किसी स्कूल प्रबंधन ने फीस मांगी तो स्कूल मालिक को जेल भेज दिया जाएगा. लेकिन बिहार सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है. इससे बिहार के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. अन्य प्रदेशों में जहां इस प्रकार के निर्णय से स्कूल संचालकों मेम हड़कंप मच गया है, वहीं बिहार में स्कूल के संचालक यह देख रहे हैं कि स्कूल बन्द रहने से उन्हें तो कोई नुकसान है नहीं फिर चिंता किस बात की. 

यहां उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के आलोक में गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने स्कूल मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी है की फीस मांगने पर मुकदमा दर्ज कराकर 1 साल के लिए जेल भेज देंगे. नए जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद स्कूल मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है. डीएम को जानकारी मिली थी कि लॉक डाउन के दौरान भी स्कूल वाले अभिभावकों पर फीस देने का दबाव बना रहे हैं.

इसी तरह बिहार में भी स्कूल खुलते ही स्कूल प्रबंधन के द्वारा बच्चों के अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाया जाने वाला है. लेकिन यहां कोई देखने वाला नहीं है. इससे कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार वासियों मे नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि अगर अन्य प्रदेश ऐसा निर्णय लेने में देर नहीं किये हैं तो आखिर क्या कारण है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसपर चुप्पी साधे हुए हैं.

लोगों का कहना है कि अगर बिहार में ऐसा नहीं होता है तो इसका मतलब यह माना जायेगा कि यहां की सरकार का निजी स्कूल संचालकों के साथ अच्छा सांठगांठ है और सभी मिलकर आम जनता का दोहन करना चाहते हैं. सबसे मजेदार बात तो यह है कि इस मुद्दे को अभी तक किसी भी विरोधी दलों के द्वारा भी नहीं उठाया गया है. इसका मतलब यह हि कि सभी की इसमें मौन सहमति है कि निजी स्कूल के संचालक छात्रों का दोहन करें. इससे बिहार में लोगों के बीच नाराजगी देखी जा रही है. 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां