लाइव न्यूज़ :

बिहारः अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दारोगा को पीट-पीटकर किया अधमरा, दूसरे गांव के लोगों ने बचाई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2019 20:53 IST

बिहारः राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र की नूनफरवा धांगर टोली में चुलाई शराब के कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर चुलाई शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पिछले तीन साल से ज्यादा समय से पूर्ण शराबबंदी लागू है. मगर पूरे बिहार में हर गांव-मुहल्ले में चोरी-छिपे शराब बनाने व बेचने का अवैध धंधा जारी है. शराब के अवैध धंधे में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें रोकने का प्रयास करने वाले पुलिसकर्मी भी उनके हमले के शिकार हो जा रहे हैं. 

बिहार में पिछले तीन साल से ज्यादा समय से पूर्ण शराबबंदी लागू है. मगर पूरे बिहार में हर गांव-मुहल्ले में चोरी-छिपे शराब बनाने व बेचने का अवैध धंधा जारी है. हालात ये हैं कि शराब के अवैध धंधे में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें रोकने का प्रयास करने वाले पुलिसकर्मी भी उनके हमले के शिकार हो जा रहे हैं. 

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र की नूनफरवा धांगर टोली में चुलाई शराब के कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस पर चुलाई शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुलाई शराब कारोबारियों ने थानाध्यक्ष विकास तिवारी एवं छापेमारी टीम के सदस्यों को बुरी तरह लाठी-डंडे से पीटा. हमलावरों ने छापेमारी करने गयी टीम के सदस्यों को धांगर टोली से पिटाई एवं रोड़ेबाजी करते हुए शिसवा गांव तक पहुंचा दिया.

इसके बाद शिसवा के लोगों ने हमलावरों को खदेड़ कर थानाध्यक्ष विकास तिवारी एवं पुलिस टीम बल के जवानों की जान बचाई. शराब कारोबारी के हमले में थानाध्यक्ष विकास तिवारी के साथ अपर थानाध्यक्ष गंगा दयाल ओझा, बीएमपी जवान आशुतोष कुमार यादव, उपेंद्र सत्यार्थी घायल हो गये. 

वहीं, चौकीदार योगिंद्र पासवान का सिर फट गया. घायल थानाध्यक्ष तिवारी को शिसवा गांव के लोगों ने खटिया पर लाद कर शिसवा मंगल चौक ले आए. पिटाई से उनके कंधे की हड्डी भी टूट गई है. मौके पर पहुंचे थाना पचपकरी ओपी अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने घायल थानाध्यक्ष विकास तिवारी को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया है. 

सूचना पर पहुंचे पकडीदयाल एसडीओ मेधावी, डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, सिकरहना डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी सहित कई थानों की पुलिस धांगर टोली पहुंच कर पुलिस पर हमला करनेवाले और शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं