लाइव न्यूज़ :

बिहारः सनकी और नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और पांच बच्चों को काट डाला, दर्दनाक घटना में चार की मौत, बाद में खुद जहर खाया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2020 13:32 IST

नशे में धुत एक अधेड़ ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को घर में रखे तेज हथियार, फसुली से काट डाला. इस घटना में जहां चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं जख्मी पत्नी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मौके पर पहुंच गई है. मामले की तहकीकात कर रही है.गांव में सोमवार की आधी रात की घटी इस घटना से सनसनी फैल गई है.

पटनाः बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहां अंलिमर्दनपुर गांव से आई दिल दहलाने वाली घटना में सोमवार की आधी रात एक अधेड़ ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को सोए अवस्था में कुल्हाड़ी से काट दिया.

इस खौफनाक वारदात के बाद घायल पत्नी एवं एक अन्य पुत्री को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस दर्दनाक घटना में चार बच्‍चों की मौत हो चुकी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक बेटी और तीन बेटे शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं. मृतकों में ज्योति कुमारी 18, अभिषेक कुमार 14, मुकेश कुमार 10, भोला कुमार उर्फ नितेश 12 है, जो अवधेश चौधरी के बच्चे थे. गंभीर रूप से जख्मी पत्नी रीता देवी एवं पुत्री अंजली कुमारी 14 को पीएमसीएच रेफर किया गया है.

घटना के संबंध में आरोपी अवधेश चौधरी ने बताया कि रात्रि करीब 12:00 बजे वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था. इसी दौरान उसे अनुभूति हुई कि उसे किसी की हत्या करनी है. उसके बाद उसने घर में रखे कुल्हाड़ी को उठाकर अपने बच्चों एवं पत्नी पर हमला करना शुरू कर दिया.

उन्हें एक-एक कर मारता चला गया

उसने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे सबसे पहले उसके सामने आए, इसलिए वो उन्हें एक-एक कर मारता चला गया. करीब आधे घंटे तक घर में उत्पात मचाने के बाद आरोपी अवधेश चौधरी घर के बाहर टांगी लेकर खड़ा हो गया, जिसके कारण आसपास के लोग बचाने के लिए अंदर नहीं प्रवेश किए.

वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए भगवानपुर के थाना प्रभारी विपिन सिंह ने आज बताया कि बलहा अलिमर्दनपुर गांव में सोमवार की आधी रात अवधेश चौधरी ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला. आरोपित का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी जहर खा लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कई अजीबोगरीब बातें बताईं, जिससे पता चलता है कि आरोपी का मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है.

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि इस घटना में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. मरने वालों में तीन बेटे और एक बेटी शामिल है. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं आरोपित का कहना है कि उसने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खा‍ लिया है.

आरोपी अवधेश चौधरी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह मोरा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर गया तथा वहां से जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष का फोन नंबर लेकर फोन किया. लेकिन दोनों फोन नहीं उठने के कारण वह वापस घर लौट रहा था. रास्ते में भगवानपुर थाना क्षेत्र के गश्ती दल से मुलाकात होने पर उसने जानकारी दिया तो पुलिस हरकत में आई तथा उसे गिरफ्तार किया. घटनास्थल पर जख्मी पत्नी एवं एक अन्य पुत्र की को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण करा रही है.

सोमवार की देर रात हुई इस खौफनाक वारदात को जो भी सुन रहा है

इस दिल दहला देने वाली घटना ने गांव हीं नहीं आसपास के क्षेत्र के लोग भी सकते में हैं. सोमवार की देर रात हुई इस खौफनाक वारदात को जो भी सुन रहा है, सन्‍न हो जा रहा है. अवधेश का यह भी कहना है कि उसने वारदात को अंजाम देने के बाद स्वयं भी आत्महत्या करने की कोशिश की.

उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर छिड़क लिया और घर में रखे जहर या ज्वलनशील पदार्थ को खा लिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया है. इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया है. पुलिस का कहना है कि आगे जांच के वक्‍त ही घर को खोला जाएगा.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू