Bihar: 'सब लोग कैसे जन्म लेता है, मां रहती है तब न जी'; जीविका दीदीयों से संवाद करते हुए बोले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 24, 2024 16:00 IST2024-12-24T16:00:34+5:302024-12-24T16:00:54+5:30

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदीयों से आइडिया शेयर किया। वहीं जीविका दीदीयों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूछा कि हमने आप लोगों के लिए बहुत कुछ किया है, अब आप बताइये आगे क्या कुछ करना है? उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों को और जरूरत हो तो बता दीजिएगा, हम लोग करेंगे। 

Bihar: 'How is everyone born? One can live only if the mother is alive'; said Bihar Chief Minister Nitish Kumar while talking to Jeevika Didis | Bihar: 'सब लोग कैसे जन्म लेता है, मां रहती है तब न जी'; जीविका दीदीयों से संवाद करते हुए बोले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar: 'सब लोग कैसे जन्म लेता है, मां रहती है तब न जी'; जीविका दीदीयों से संवाद करते हुए बोले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने जीविका भवन में जीविका दीदीयों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदीयों से आइडिया शेयर किया। वहीं जीविका दीदीयों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूछा कि हमने आप लोगों के लिए बहुत कुछ किया है, अब आप बताइये आगे क्या कुछ करना है? उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों को और जरूरत हो तो बता दीजिएगा, हम लोग करेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिलाओं के विकास के लिए काम कर रहे हैं। जीविका के माध्यम से महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। उन्होंने जीविका दीदीयों से बातचीत करते हुए कहा कि हम लोग तो काम करते ही रहते हैं। हम लोग चाहते हैं कि महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ें। हम तो पुरुष का भी काम करते ही हैं। महिलाओं का भी विकास करते हैं। इसके बाद नीतीश कुमार की नजर पत्रकारों पर पड़ी। हाथ से इशारा करते हुए कहा कि सामने पत्रकार लोग खड़े हैं। सब लोग कैसे जन्म लेता है, मां रहती है तब न जी..। मां है तभी ना हम लोगों का जन्म हुआ है....। पहले का लोग कैसे नहीं सोचता था कि महिलाओं के लिए काम करें। हम तो शुरू से ही काम करते रहे हैं। 

जीविका दीदियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमें मदद करने का आश्वासन दिया है और हमारे काम से मुख्यमंत्री काफी खुश हैं। हम सब अब आर्थिक रूप से और बेहतर हो गए हैं और अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो हमारे लिए काम किया है, उससे हमारे परिवार और हमारी आर्थिक उन्नति हुई है। इसके पूर्व अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया में 201 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सुंदरापुर पंचायत में बने हाई स्कूल खेल मैदान, तालाब, कुआं का भी उद्घाटन किया।

Web Title: Bihar: 'How is everyone born? One can live only if the mother is alive'; said Bihar Chief Minister Nitish Kumar while talking to Jeevika Didis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे