लाइव न्यूज़ :

बिहार के नवादा में जहरीली शराब का कहर, नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, अब तक 16 की गई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2021 15:01 IST

बिहार में शराबबंदी है लेकिन जहरीली शराब से लोगों की मौतों का सिलसिला जारी है। नवादा में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य जिलों में भी दो दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देनवादा में 16 लोगों की मौत, परिवार का आरोप- जहरीली शराब पीने से मौतपुलिस और प्रशासन फिलहाल जहरीली शराब से मौत से इनकार कर रहा हैनीतीश कुमार ने कहा- नवादा में हुई मौतों की जांच होगी, टीम भेजी गई है

पटना: बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बावजूद भी राज्य के कई जिलों से जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है. नवादा जिले में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा 16 पर पहुंच गया है. 

हाल यह है कि जहरीली शराब ने पुलिस प्रशासन के नाक में दम कर रखा है. राज्य के बेगूसराय, नवादा और रोहतास में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से करीब दो दर्जनों लोगों की मौत हो गई है.  

वहीं, नवादा जिले में रहस्‍यमय स्थितियों में हो रही लोगों की मौत की घटना से सनसनी फैली हुई है. परिजनों का आरोप है कि शराब पीने से इनकी मौत हुई है. हालांकि, पुलिस-प्रशासन इससे इंकार कर रहा है. 

नवादा शराब कांड की जांच के लिए टीम का गठन

मामले की जांच के लिए उच्‍चस्‍तरीय टीम का गठन किया गया है. उत्‍पाद आयुक्‍त डी कार्तिकेय जी धनजी के नेतृत्‍व में टीम पहुंच भी चुकी है. 

टीम में उत्पाद आयुक्त डी कार्तिकेय धनजी, संयुक्त आयुक्त उत्पाद कृष्णा प्रसाद, आइजी उत्पाद व मद्य निषेध अमृत राज, एसपी मद्य निषेध संजय कुमार सिंह, उत्पाद अधीक्षक नालंदा विजय शेखर दुबे शामिल हैं. 

जांच टीम ने डीएम यशपाल मीणा और एसपी धूरत सयाली सावलाराम से जरूरी जानकारियां ली. बता दें कि आधिकारिक तौर पर जिले में दस लोगों की मौत की पुष्टि अलग-अलग कारणों से की गई है. 

हालांकि मृतकों की संख्‍या शुक्रवार शाम तक 16 पर पहुंच गई. एसपी ने कहा है कि मृतकों में से दो-तीन के परिजनों ने शराब पीने की बात कही है. इनमें अधिकतर शवों का अंतिम संस्कार कर दिये जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना शराब से मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में मौतों पर क्या कहा

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि नवादा में हुई लोगों की मौत के मामले की पूरी जांच होगी. मुख्यालय से विशेष टीम वहां पर जांच के लिए भेजी गई है. यह टीम एक-एक चीज को देखेगी. एक-एक चीज के बारे में पता लगाएगी. इसके बाद हर चीज पर जो जरूरी कार्रवाई है, वह सब की जाएगी. 

पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये जो कुछ भी हुआ है, उसके बारे में हमने वरीय पदाधिकारियों से पूछा था. ये सबलोग जांच कर रहे हैं. यहां से भी कुछ लोग गए थे. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां के भी अधिकारियों का कुछ कहना है. फिर भी जो बात समाचार पत्रों में आ रही है, उसको लेकर आज से यहां की विशेष टीम जांच में गई है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं