लाइव न्यूज़ :

बिहार में छपरा के बाद अब सीवान और बेगूसराय में भी हुई जहरीली शराब से मौत, मचा है हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2022 17:33 IST

सीवान जिले में संदिग्ध मौतों से हड़कंप मचा है। जिले के भगवानपुर प्रखंड के सोधानी एवं ब्रह्म स्थान गांव में जहरीली शराब पीने से चौकीदार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक दो लोगों का चोरी-छिपे अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजिले के भगवानपुर प्रखंड के सोधानी एवं ब्रह्म स्थान गांव में जहरीली शराब पीने से चौकीदार सहित पांच लोगों की मौतकई लोगों का इलाज सीवान, छपरा एवं गोरखपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा हैआनन-फानन में प्रशासन के दबाव में परिजनों के द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया

पटना: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं है कि पड़ोसी जिला सीवान में भी अब पांच लोगों की मौत की खबर आ रही है। यही नहीं बेगूसराय जिले में भी जहरीली शराब के सेवन से एक व्यक्ति के मरने की खबर है।

वहीं, सीवान जिले में संदिग्ध मौतों से हड़कंप मचा है। जिले के भगवानपुर प्रखंड के सोधानी एवं ब्रह्म स्थान गांव में जहरीली शराब पीने से चौकीदार सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक दो लोगों का चोरी-छिपे अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

बताया जाता है कि मृतकों में अवध मांझी गांव का चौकीदार था। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि सरकार ने जिनके कंधों पर शराब बिक्री को रोकने और शराबबंदी कानून को कठोरता से लागू कराने का जिम्मा दिया था, वो ही उसके कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

अवध मांझी की मौत के बाद इस बात पर मुहर लग गई कि पुलिस की नाक के नीचे शराब की बिक्री जमकर चल रही थी। सभी ने शराब का सेवन किया था और एक के बाद एक करके सभी की हालत बिगड़ती चली गई। 

ये आंकड़े और अधिक हो सकते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि कई लोगों का इलाज सीवान, छपरा एवं गोरखपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में भगवानपुर प्रखंड के ब्रह्म स्थान गांव निवासी चौकीदार अवध मांझी, शंभू यादव, महेश राय, अमीर मांझी एवं सोधानी गांव निवासी राजेंद्र पंडित शामिल है।

चौकीदार अवध किशोर माझी एवं शंभू यादव के शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। जबकि तीन अन्य मृतकों के शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि आनन-फानन में प्रशासन के दबाव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उधर, बेगूसराय जिले में भी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो चचेरे भाइयों ने 4 लोगों के साथ शराब पी थी। इसमें एक की मौत हो गई। जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना तेघड़ा थाना के पुराने बाजार की है।

मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों के बीच दहशत का माहौल है कि कहीं बेगूसराय में भी छपरा जैसे हालत न हो जायें। परिजनों ने पुष्टि की है कि मौत शराब पीने के बाद हुई है। वहीं, पुलिस ने मामले में कुछ कहने से मना कर दिया है।

टॅग्स :बिहारसिवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं