लाइव न्यूज़ :

बिहार: गृह विभाग और डीजीपी ऑफिस को किया गया सील, एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लिया गया निर्णय

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2020 19:09 IST

गृह विभाग का दफ्तर तीन दिन के लिए बंद रहेगा पटेल भवन स्थित गृह विभाग के दफ्तर को स्वास्थ्य विभाग की टीम सेनिटाइज करेगी. आदेश जारी होते ही काम करने के लिए पहुंचे कर्मचारियों को यहां से लौटा दिया गया. अब 72 घंटे के बाद ही दफ्तर में काम शुरू होगा

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार ने गृह विभाग को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है. कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने वाले कर्मचारी को क्वारंटाइन कर दिया है

पटना: कोरोना का कहर अब बिहार के सरकारी कार्यालयों पर भी पड़ने लगा है. गृह विभाग के ऑफिस के बाद अब पुलिस मुख्यालय के सील कर दिया गया है. गृह विभाग के ऑफिस को सील कर दिया गया है. इस विभाग के एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला है. बिहार सरकार ने गृह विभाग को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है. एक सहायक के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है. वहीं, पटेल भवन में स्थिति डीजीपी कार्यालय समेत सभी ऑफिस को भी सील कर दिया गया है. यहां पर स्थिति सिर्फ आपदा विभाग का ऑफिस ही खुला रहेगा. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी ऑफिस को सैनिटाइज किया जा रहा है. इसलिए तीन दिनों को ऑफिस को सील कर दिया गया है. आज जारी एक आदेस के मुताबिक, गृह विभाग का दफ्तर तीन दिन के लिए बंद रहेगा पटेल भवन स्थित गृह विभाग के दफ्तर को स्वास्थ्य विभाग की टीम सेनिटाइज करेगी. आदेश जारी होते ही काम करने के लिए पहुंचे कर्मचारियों को यहां से लौटा दिया गया. अब 72 घंटे के बाद ही दफ्तर में काम शुरू होगा.

कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने वाले कर्मचारी को क्वारंटाइन कर दिया है और जांच के लिए सैंपल भी लिया जाएगा. ऑफिस में संक्रमण ना फैले इसको लेकर सारी तैयारी की जा रही है. जिस कर्मी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है उसके संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पाता लगाया जा रहा है. कुछ संपर्क में रहने वाले लोगों को कोरोना सैंपल भी लिया गया है. कल ही नालंदा में अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद हडकंप मच गया है. उनके घर से लेकर ऑफिस तक को स्टाफ का कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. संपर्क में आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. 

ऐसे में आदेश दिया गया है कि गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के एक सहायक के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण और उस सहायक से गृह विभाग के सभी कर्मियों का संपर्क में रहने के कारण गृह विभाग में कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना हो गई है. इस संभावना के रोकथाम के लिए सरदार पटेल भवन स्थित गृह विभाग के ऑफिस को सैनिटाइज किया जा रहा है. सैनिटाइज के लिए ऑफिस को तीन दिन के लिए बंद किया जा रहा है. यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में काफी तेजी देखी जा रही है. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 908 हो गई है और लगातार रिपोर्ट आना जारी है. बिहार के 38 के 38 जिले इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?