जल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2026 16:16 IST2026-03-04T16:15:09+5:302026-03-04T16:16:15+5:30

पारिवारिक कारणों से उसका दिल इतनी बार टूटा है कि शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है।

BIHAR holi milan Chirag Paswan tie knot soon Mother Reena Paswan said entire family ready wedding | जल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

file photo

Highlightsशादी का नाम सुनना नहीं चाहता। बहन, बहनोई सब कोशिश कर रहे हैं।पारस और दोनों देवरानियों को बहुत प्यार करती थी।

पटनाः केन्द्रीय मंत्री और लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के सिर जल्द से जल्द सेहरा बांधा जा सकता है। इसका इशारा उनकी मां रीना पासवान ने दिया है। दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान चिराग पासवान की मां  रीना पासवान ने कहा कि पूरा परिवार शादी के लिए तैयार है। उनकी भी इच्छा है कि घर में बहू जल्द आए। लेकिन चिराग पासवान तैयार नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटे ने मां के सारे सपने पूरे किए हैं। बस एक मनोकामना बची है। वह शादी का नाम सुनना नहीं चाहता। हालांकि बहन, बहनोई सब कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन, पारिवारिक कारणों से उसका दिल इतनी बार टूटा है कि शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। रीना पासवान ने कहा कि चिराग बिहार के लिए बहुत मेहनत करता है। वह बहुत आगे जाएगा। बिहार उसका घर है। यहां के लोग उसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने पुराने दिनों को भी याद करते हुए कहा कि पशुपति कुमार पारस और दोनों देवरानियों को बहुत प्यार करती थी।

पर उन्होंने ना सिर्फ पार्टी तोड़ दी बल्कि,परिवार भी तोड़ दिया। प्रिंस ने भी बहुत कुछ बोला। रीना पासवान ने कहा कि मैं सिख परिवार से हूं और मेरा नाम रीना शर्मा पासवान बताकर बयान दिया। इससे चिराग पासवान को धक्का लगा। उसका मन टूट गया। हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि वह मान जाए।

बृड़ी बहन और बहनोई सब लगे हैं। शायद मान जाए। जब तैयार हो जाएगा तो तुरंत कर देंगे। बता दें कि चिराग पासवान 40 पार कर चुके हैं। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 को हुआ था। पर अभी तक कुंवारे हैं। शादी के सवाल को वे व्यस्तता के नाम पर टाल देते हैं जबकि उनके परिवार के साथ पूरे देश को इस अवसर का इंतजार है कि वह कब दूल्हा बनेंगे।

Web Title: BIHAR holi milan Chirag Paswan tie knot soon Mother Reena Paswan said entire family ready wedding

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे