लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! बेटे के शव के लिए अस्पताल ने मांगे 50 हजार रुपए, गरीब मां-बाप ने पैसों के लिए सड़कों पर मांगी भीख, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: June 9, 2022 09:04 IST

वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने कहा, "जिम्मेदार पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने कहा कि उसका बेटा जो कुछ दिन पहले लापता हो गया थाअब उसके शव की समस्तीपुर सदर अस्पताल में होने की सूचना मिली हैअस्पताल का एक कर्मचारी बेटे के शव को सुपुर्द करने के लिए 50 हजार मांगे हैं

समस्तीपुरःबिहार के समस्तीपुर की सड़कों पर एक बुजुर्ग दंपति का "अपने बेटे के शव को सरकारी अस्पताल से छुड़ाने" के लिए पैसे मांगते वीडियो सामने आया है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर दंपति से उनके बेटे के शव को छोड़ने के लिए 50,000 रुपये की मांग की है। गरीब मां-बाप के पास उतने पैसे नहीं हैं लिहाजा वे  पैसों के लिए शहर में घूम-घूम कर भीख मांग रहे हैं। 

पीड़िता मां-बाप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पिता ने कहा कि उसका बेटा जो कुछ दिन पहले लापता हो गया था, उसके शव की समस्तीपुर सदर अस्पताल में होने की सूचना मिली है। बकौल पिता, "कुछ समय पहले मेरा बेटा लापता हो गया था। अब, हमें फोन आया है कि मेरे बेटे का शव समस्तीपुर के सदर अस्पताल में है।

पिता महेश ठाकुर ने एएनआई को बताया कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने मेरे बेटे के शव को छोड़ने के लिए 50,000 रुपये मांगे हैं। हम गरीब लोग हैं, हम इस राशि का भुगतान कैसे कर सकते हैं? 

एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया कि अस्पताल में अधिकांश स्वास्थ्य कर्मचारी अनुबंध पर हैं जिन्हें अक्सर समय पर वेतन नहीं मिलता है। ऐसे में कर्मचारी मरीजों के परिवारों से पैसे मांगते हैं। ऐसे कई मामले आ चुके हैं जहां अस्पताल के कर्मचारी मरीजों के रिश्तेदारों से पैसे लिए हैं।

उधर वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने कहा, "जिम्मेदार पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह मानवता के लिए शर्म की बात है।" उन्होंने कहा कि ऐसे मामले पहले भी हो चुके हैं जिनमें कार्रवाई की गई है। इसमें भी कार्रवाई होनी तय है।

टॅग्स :वायरल वीडियोबिहारसमस्तीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी