लाइव न्यूज़ :

बिहार में भारी बारिश, कई जिलों में गहराया बाढ़ का संकट, नेपाल ने छोड़ा पानी, तबाही की आशंका 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2021 19:31 IST

बिहार मौसम अपडेटः नदियों के उफान की वजह से कई जिलों में बाढ़ का पानी ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर चुका है. राज्य की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देगंडक को छोड़ दें तो कोई भी नदी अभी सीमा नहीं लांघ सकी है. गंडक डुमरिया घाट में लाल निशान से 128 सेमी ऊपर बह रही है. अगले 24 घंटे में इसके जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है.

पटनाः मानसून की शुरुआत के साथ बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ का संकट देखने को मिलने लगा है.

 

 

नेपाल के तराई वाले इलाके समेत उत्तर बिहार में हो रही लगातार बारिश की वजह से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. नदियों के उफान की वजह से कई जिलों में बाढ़ का पानी ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर चुका है. राज्य की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हालांकि, गंडक को छोड़ दें तो कोई भी नदी अभी सीमा नहीं लांघ सकी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंडक डुमरिया घाट में लाल निशान से 128 सेमी ऊपर बह रही है. यह स्थिति तब है जब इसके डिस्चार्ज में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. लेकिन अगले 24 घंटे में इसके जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है. कोसी नदी बिहार में अपनी सीमा में है, लेकिन वीरपुर में लाल निशान से ऊपर बह रही है.

चंपारण, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. उसी बूढ़ी गंडक पुनपुन घाघरा के साथ-साथ कुछ जगहों पर अधवारा का जलस्तर भी बढ़ रहा है. जबकि कई जगहों पर बूढ़ी गंडक और बाघ नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है. गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद भी नदी लाल निशान से काफी नीचे है.

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. लेकिन यह नदी लाल निशान से इतनी ज्यादा नीचे है कि अभी कोई परेशानी नहीं है. हालांकि, बक्सर से लेकर कहलगांव तक गंगा का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है. पिछले 24 घंटे में बक्सर में गंगा के जलस्तर में 98 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है. जबकि पटना के दीघा में 63 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है.

उधर, गंडक के बाद राज्य में कमला नदी खतरे का संकेत दे रही है. यह नदी दो दिन से लाल निशान के करीब पहुंचती जा रही है. वहीं, बूढ़ी गंडक खगड़िया से लेकर मुजफ्फरपुर तक लाल निशान से काफी नीचे है. पुनपुन के जलस्तर में थोड़ी वृद्धि हुई है, लेकिन वह भी अभी खतरे के संकेत से बहुत दूर है.

इसबीच, मौसम विभाग में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई जिलों में अगले 48 घंटे में बारिश होगी. लेकिन राहत की खबर यह है कि 2 दिन बाद पटना समेत कई जिलों जैसे नालंदा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में मानसून का सिस्टम कमजोर पड़ेगा. यहां तेज हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे. लेकिन बारिश की रफ्तार पहले से कम होगी.

टॅग्स :मौसमपटनामौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग