लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य व्यवस्था कोमा में, डॉक्टर ने बिना बेहोश किए ही महिला का किया ऑपरेशन, दर्द से कराहती रही, संजय जायसवाल ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2022 19:05 IST

बिहारः खगड़िया के अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाएं दर्द से कराहती रहीं, डॉक्टर ने बिना बेहोश किए ही ऑपरेशन कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।एंबुलेंस के अभाव में मरीजों और लाशों को कंधों या ठेलों पर ढोने की तस्वीरें दिखायी देती हैं।स्वास्थ्य विभाग को अब खुद इलाज की जरूरत है।

पटनाः बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने आज राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि यहां की स्वास्थ्य के कोमा में चली गई है। अस्पताल आज फिर से 90 के दशक वाली स्थिति में चले गये हैं। उन्होंने कहा कि हर जगह से मरीजों की देख-रेख में कमी और दवाइयों आदि के न मिलने की खबरें आना तो आम बात हो ही गयी है।

लेकिन खगड़िया में बिना बेहोश किए महिलाओं के बंध्याकरण की खबर से मानवता भी शर्मसार हो गई है। खबरों के मुताबिक खगड़िया के अलौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाएं दर्द से कराहती रहीं, लेकिन उसके बावजूद भी डॉक्टर ने बिना बेहोश किए ही उनका ऑपरेशन कर दिया।

डॉ जायसवाल ने कहा कि दो दिन पहले परबता पीएचसी में बंध्याकरण कराने पहुंची महिला को बेहोशी की सुई देने के बाद जमीन पर ही सुला दिया गया था। मरीजों के प्रतिरोध करने पर उन्हें चीर कर छोड़ देने की धमकी भी दी गई। इससे साफ़ पता चलता है कि खगड़िया के अस्पतालों में भेजा जाने वाला एनेस्थेसिया बीच रास्ते से ही गायब हो जा रहा है।

जब एनेस्थेसिया जैसी जरूरी दवा की उपलब्धता की यह स्थिति है तो बाकि दवाइयों की उपलब्धता की हालत स्वत: समझी जा सकती है। तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता बदलते ही संस्थानों का रवैया कैसे बदल जाता है, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

स्वास्थ्य मंत्री भले ही रॉबिन हुड बनने के चक्कर में दर्जनों कैमरों के साथ अस्पतालों में घूम कर अपना प्रचार करते दिखते हो, लेकिन हकीकत यही है कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली में लगातार गिरावट आ रही है। डॉ जायसवाल ने कहा कि कहीं मरीजों और उनके परिजनों के साथ मार-पीट की खबरें आती हैं तो कहीं एंबुलेंस के अभाव में मरीजों और लाशों को कंधों या ठेलों पर ढोने की तस्वीरें दिखायी देती हैं।

खगड़िया की घटना से यह साफ़ हो गया है कि स्वास्थ्य विभाग को अब खुद इलाज की जरूरत है। हमारी सरकार से मांग है कि इस घटना की गहन जांच करायी जाए और दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए।

 

टॅग्स :बिहारपटनाBJPतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत