लाइव न्यूज़ :

बच्चों की मौत पर बिहार स्वास्थ्य मंत्री का विवादित बयान, कहा- प्रशासन नहीं मौत के लिए मौसम जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2019 16:00 IST

बिहार में मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से पीड़ित मरीजों को देखने के लिए 16 जून को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बिहार जाने वाले हैं। बिहार में क्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से अब-तक 69 बच्चों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से साल 2019 में जनवरी से अब तक  179 संदिग्ध मिले हैं। बिहार प्रशासन अब-तक इस वायरल का तोड़ नहीं निकाल पाई है।

बिहार में मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से अब-तक 69 बच्चों की मौत हो गई है। इसमें सिर्फ मुजफ्फरपुर  जिले में तकरीबन 58 बच्चों की मौत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इस मामले में कल (16 जून) बिहार के मुजफ्फरपुर में हालतों का जायजा लेने जाएंगे। लेकिन इसी बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार में बच्चों की हो रही मौत को लेकर एक विवादित बयान दिया है। 

बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार में हो रही मौत के लिए मौसम और नियती को जिम्मेदार ठहराया है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक एक चैनले के रिपोर्टर से बात करते हुए बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि न तो बच्चों की मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार है और न सरकार, बच्चों की मौत के लिए नियती और मौसम जिम्मेदार है।  बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय 14 जून को मुजफ्फरपुर में श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में मरीजों का हालचाल जानने गए थे।  

बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से साल 2019 में जनवरी से अब तक  179 संदिग्ध मिले हैं। लेकिन बिहार प्रशासन अब-तक इस वायरल का तोड़ नहीं निकाल पाई है। बिहार में बच्चों के मौतों के कारणों की जांच के लिए बुधवार (12 जून) को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सात सदस्यीय केंद्र सरकार की टीम मुजफ्फपुर पहुंची थी लेकिन इसका अभी हल नहीं निकला है। अब इस मामले में केन्द्र सरकार ने भी हस्तक्षेप करने का फैसला किया है। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी