लाइव न्यूज़ :

बिहार में महागठबंधन को 2 दिन में 2 झटके, मुरारी प्रसाद गौतम के बाद भारत बिंद ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होंगे विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 17:25 IST

मैंने विधायक पद और राजद, दोनों से इस्तीफा दे दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव मैं भाजपा के टिकट पर लड़ूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।राजग में लौटने के बाद से ही बिंद सदन में सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ बैठने लगे थे। विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है।

पटनाः भभुआ विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक भारत बिंद ने बृहस्पतिवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लड़ेंगे। बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, “कैमूर जिले की भभुआ विधानसभा सीट विधायक भारत बिंद के इस्तीफे के कारण रिक्त हो गई है।” बिंद ने कहा, “मैंने विधायक पद और राजद, दोनों से इस्तीफा दे दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव मैं भाजपा के टिकट पर लड़ूंगा।”

गौरतलब है कि जनता दल (यूनाइटेड) के राजग में लौटने के बाद से ही बिंद सदन में सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ बैठने लगे थे। इसके बाद राजद ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। बिंद की अयोग्यता को लेकर दायर याचिका फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के समक्ष लंबित है।

पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘रोहतास जिले की सुरक्षित चेनारी विधानसभा सीट, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गई है।’’

गौतम ने कहा, ‘‘विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है। मैंने बस इस्तीफा दे दिया है।’’ गौतम कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। वह महागठबंधन सरकार में मंत्री थे, लेकिन जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दामन थामा, तब से गौतम सत्ता पक्ष के खेमे में बैठने लगे। कांग्रेस ने विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारBJPकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां