बिहार में महागठबंधन को 2 दिन में 2 झटके, मुरारी प्रसाद गौतम के बाद भारत बिंद ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होंगे विधायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 17:25 IST2025-10-09T17:23:56+5:302025-10-09T17:25:30+5:30

मैंने विधायक पद और राजद, दोनों से इस्तीफा दे दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव मैं भाजपा के टिकट पर लड़ूंगा।

Bihar Grand Alliance suffers 2 setbacks 2 days after Murari Prasad Gautam, Bharat Bind resigns MLAs to join BJP | बिहार में महागठबंधन को 2 दिन में 2 झटके, मुरारी प्रसाद गौतम के बाद भारत बिंद ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होंगे विधायक

file photo

Highlightsबिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।राजग में लौटने के बाद से ही बिंद सदन में सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ बैठने लगे थे। विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है।

पटनाः भभुआ विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक भारत बिंद ने बृहस्पतिवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लड़ेंगे। बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, “कैमूर जिले की भभुआ विधानसभा सीट विधायक भारत बिंद के इस्तीफे के कारण रिक्त हो गई है।” बिंद ने कहा, “मैंने विधायक पद और राजद, दोनों से इस्तीफा दे दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव मैं भाजपा के टिकट पर लड़ूंगा।”

गौरतलब है कि जनता दल (यूनाइटेड) के राजग में लौटने के बाद से ही बिंद सदन में सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ बैठने लगे थे। इसके बाद राजद ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी। बिंद की अयोग्यता को लेकर दायर याचिका फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के समक्ष लंबित है।

पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘रोहतास जिले की सुरक्षित चेनारी विधानसभा सीट, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गई है।’’

गौतम ने कहा, ‘‘विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है। मैंने बस इस्तीफा दे दिया है।’’ गौतम कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। वह महागठबंधन सरकार में मंत्री थे, लेकिन जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दामन थामा, तब से गौतम सत्ता पक्ष के खेमे में बैठने लगे। कांग्रेस ने विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।

Web Title: Bihar Grand Alliance suffers 2 setbacks 2 days after Murari Prasad Gautam, Bharat Bind resigns MLAs to join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे