लाइव न्यूज़ :

बिहार महागठबंधन सीटः देरी से कांग्रेस में असंतोष?, राजद की राजनीतिक छाया से बाहर निकलकर अपने दम पर उतरना होगा, कब तक लालू-तेजस्वी यादव की छत्रछाया?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 13, 2025 14:30 IST

Bihar Grand Alliance Seats: 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से केवल 19 पर जीत मिली थी। पार्टी 65 से 68 सीटों पर दावा कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Grand Alliance Seats: बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे।Bihar Grand Alliance Seats: पहला चरण छह और दूसरा चरण 11 नवंबर को।Bihar Grand Alliance Seats: मतगणना 14 नवंबर को होगी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ‘महागठबंधन’ में सीट बंटवारे पर सहमति बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन इसमें हो रही देरी से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के एक वर्ग में असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे का फार्मूला तय हो जाने के बाद अब सबकी निगाहें ‘महागठबंधन’ पर टिकी हैं, जहां सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। सीट में देरी से नाराज कांग्रेस नेताओं के एक समूह का मानना है कि पार्टी को अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राजनीतिक छाया से बाहर निकलकर अपने दम पर चुनाव लड़ने पर विचार करना चाहिए।

वहीं,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, “राजग में सीट बंटवारा हो गया है। सोमवार की बैठक के बाद महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है।” कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा, “महागठबंधन में घटक दलों के बीच सीटों की संख्या तय हो गई है, केवल कुछ सीटों पर पेंच फंसा है।

इसे सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है। उम्मीद है आज या कल सब कुछ तय हो जाएगा।” वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा ने कहा, “हमारी पार्टी को बिहार में स्वतंत्र रूप से अपनी ताकत आजमानी चाहिए। राजद लंबे समय से कांग्रेस को सीमित सीटों तक सीमित रखता आया है, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने नया जोश और राजनीतिक शक्ति हासिल की है।

अब हमें अपने दम पर चुनाव लड़कर अपनी ताकत साबित करनी चाहिए।” सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है और अगर अगले एक दो दिन में सीट बंटवारे की घोषणा नहीं होती है, तो पार्टी अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।

सूत्र का यह भी कहना है कि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा सीट और उपमुख्यमंत्री पद की मांग ने महागठबंधन की बातचीत को और पेचीदा बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषक अरुण पांडे का कहना है, ‘‘कांग्रेस, राहुल गांधी की हालिया ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से मिली नई ऊर्जा को भुनाने की कोशिश में है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह समय पार्टी के लिए बिहार में अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान मजबूत करने का है।” अब सबकी निगाहें दिल्ली में होने वाली तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बैठक पर हैं, जिसमें बिहार महागठबंधन के सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से केवल 19 पर जीत मिली थी। इस बार पार्टी 65 से 68 सीटों पर दावा कर रही है। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे, पहला चरण छह नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह