लाइव न्यूज़ :

देशभर में फंसे बिहारियों की मदद से लिए सरकार ने बनाया बिहार फाउंडेशन, अब तक की जा चुकी है 3 लाख से ज्यादा लोगों की सहायता

By भाषा | Updated: April 9, 2020 13:57 IST

बिहार सरकार ने ‘बिहार फाउंडेशन’ की शुरुआत 28 मार्च को की थी, जिसके बाद से 3,17,731 लोगों को राहत केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की बिहार फाउंडेशन के माध्यम से मदद की जा रही है।दिल्ली सहित अन्य शहरों में राहत केंद्र बनाए गए हैं जहां भोजन के साथ-साथ भोजन के पैकेट बांटे जा रह हैं।

पटना। लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की ‘बिहार फाउंडेशन’ के जरिए मदद की जा रही है। ‘बिहार फाउंडेशन’ के संरक्षक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हैं, लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की इसके माध्यम से मदद की जा रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘बिहार फाउंडेशन’ द्वारा दिल्ली सहित अन्य शहरों में राहत केंद्र बनाए गए हैं जहां भोजन के साथ-साथ भोजन के पैकेट बांटे जा रह हैं। इसमें खर्च होने वाली राशि का व्यय मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘बिहार फाउंडेशन’ के माध्यम से महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम जैसे राज्यों के कई शहरों तथा मुंबई, पुणे, नागपुर, सूरत, अहमदाबाद, गोवा, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, सिक्किम तथा दिल्ली में राहत केंद्र चलाए जा रहे हैं।

लोगों को प्रतिदिन दोनों समय का भोजन और प्रति व्यक्ति 15 दिन के राशन पैकेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 28 मार्च से अब तक 3,17,731 लोगों को राहत केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सात अप्रैल तक देशभर में 30,144 लोगों को राशन पैकेट वितरित किए गए। इस राशन पैकेट में 5 किलोग्राम चावल, 3 किलोग्राम आटा, 1.5 किलोग्राम दाल, 500 ग्राम सरसों तेल, 500 ग्राम नमक, 2 किलोग्राम आलू, 1 किलोग्राम प्याज, 2 किलोग्राम पोहा-चूड़ा, हल्दी पाउडर 50 ग्राम, मिर्ची पाउडर 50 ग्राम, एक साबुन , गुड़-जैगरी 500 ग्राम होता है।

कई जगहों पर प्रवासी बिहारियों के लिए आवासन एवं चिकित्सकीय सुविधा की व्यवस्था की गई है। अनेक जगहों पर अस्थायी राहत शिविर भी बनाए गए हैं। लॉकडाउन के कारण बिहार के बाहर फंसे बिहार के लोगों द्वारा ‘बिहार फाउंडेशन’ के माध्यम से किये जा रहे राहत कार्यों की प्रशंसा की जा रही है। लाभुक अपने वीडियो संदेश के माध्यम से राहत कार्यों की लगातार प्रशंसा कर रहे हैं।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसबिहारनीतीश कुमारसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे