लाइव न्यूज़ :

मृदुला सिन्हा के निधन पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:51 IST

Open in App

पटना, 18 नवंबर भारतीय जनता पार्टी नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर बुधवार को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई मंत्रियों एवं नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके

निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है ।

बिहार के राज्यपाल चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा बिहार की एक ख्यातिप्राप्त विदुषी और महिला नेता थीं । उनके निधन से बिहार प्रदेश को ही नहीं बल्कि पूर भारतवर्ष के राजनीतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है ।’’

उन्होंने कहा कि सिन्हा एक गंभीर चिंतक, लोक साहित्य एवं संस्कृति की मर्मज्ञ और लोकप्रिय महिला नेता थीं जिन्हें समाज के सभी वर्गो का सम्मान प्राप्त था । राज्यपाल ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की शक्ति प्रदान करें ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह प्रख्यात लेखिका और कुशल प्रशासक थीं तथा उन्होंने विभिन्न विषयों पर दर्जनों पुस्तकों की रचना की। गोवा की राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय था ।

उन्होंने कहा कि मृदुला सिन्हा के निधन से उन्हें काफी दुख पहुंचा है और उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है ।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा की पूर्व राज्यपाल एवं लेखिका आदरणीया श्रीमती मृदुला सिन्हा जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।’’ उन्होंने कहा कि उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

भाजपा नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मृदुला सिन्हा का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवनपर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि वह एक निपुण लेखिका भी थीं, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा, ‘‘प्रख्यात साहित्यकार, गोवा की पूर्व राज्यपाल, मेरी अभिभावक आदरणीया मृदुला सिन्हा के निधन की दुखद खबर से अत्यंत मर्माहत हूँ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उनका निधन देश के साहित्य और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व राज्यपाल व प्रख्यात शिक्षाविद मृदुला सिन्हा जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। मृदुला जी मेरी माता जी की बचपन की सहेली थीं, उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति के समान है ।’’

उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करें व शोकसंतप्त परिजनों को इस वेदना को सहने की शक्ति प्रदान करें।

मृदुला सिन्हा का बुधवार को 77 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह