लाइव न्यूज़ :

केंद्र की सड़क परियोजना के प्रति बिहार सरकार का रवैया उदासीनता भरा: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:18 IST

Open in App

पटना, 24 जुलाई पटना उच्च न्यायालय ने केंद्र द्वारा पूर्ण रूप से वित्त पोषित एक सड़क परियोजना के संबंध में उदासीन रवैया अपनाने को लेकर शनिवार को बिहार सरकार से नाराजगी जताई। इस परियोजना में राज्य का काम भूमि अधिग्रहण के संबंध में केवल मदद देना था।

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने निराशा जताते हुए कहा कि इस परियोजना में 167 किमी लंबी प्रस्तावित रोड के लिए एक ईंट तक नहीं रखी जा सकी। यह परियोजना बौद्ध पर्यटन सर्किट का हिस्सा है जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में की थी।

अदालत ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए उसे इस वर्ष मार्च में इस मामले में स्वत: संज्ञान लेना पड़ा और परियोजना की हालिया स्थिति के बारे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राज्य सड़क निर्माण विभाग से हलफनामे मांगे गए।

अदालत ने राज्य सरकार के हलफनामे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सड़क परियोजना को लेकर उसका उदासीन रवैया साफ नजर आ रहा है। साथ ही, राज्य विकास आयुक्त को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की गति बढ़ाने और प्रभावित पक्षों को मुआवजा देने के लिए ‘‘सभी पक्षकारों की तत्काल बैठक बुलाने का’’ निर्देश दिया। विकास अधिकारी से इस दिशा में की गई प्रगति के बारे में दो हफ्ते के भीतर एक हलफनामा दायर करने को कहा। मामले पर आगे की सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान