बिहार सरकार ने कुल 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक को हटाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2024 21:06 IST2024-06-25T21:06:36+5:302024-06-25T21:06:45+5:30

पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक को स्थानांतरित कर दिया गया है। इनकी जगह पर पूर्व डीएम पटना चंद्रशेखर सिंह को एक बार फिर से पटना का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Bihar government transferred a total of 6 IAS officers, Patna District Magistrate Kapil Ashok removed from the post | बिहार सरकार ने कुल 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक को हटाया

बिहार सरकार ने कुल 6 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक को हटाया

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। इनमें पटना के डीएम भी शामिल हैं। पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक को स्थानांतरित कर दिया गया है। इनकी जगह पर पूर्व डीएम पटना चंद्रशेखर सिंह को एक बार फिर से पटना का जिलाधिकारी बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने कुल 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। 

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक चंद्रशेखर सिंह को पटना का फिर से डीएम बनाया गया है। चंद्रशेखर पहले भी इसी पद पर थे। बाद में उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाकर शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया था। सरकार ने अब एक बार फिर चंद्रशेखर सिंह को पटना के डीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वही पटना के मौजूदा डीएम शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ निर्माण निगम में एमडी बनाया गया है। वे पथ निर्माण विभाग में विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौंटे हिमांशू शर्मा को जिविका का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एक और अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वे ब्रेडा और बिहार राज्य संचरण कंपनी के एमडी के भी चार्ज में रहेंगे। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के एमडी आदित्य प्रकाश को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने छतीसगढ़ से कैडर बदलवा कर बिहार आए आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी की भी पोस्टिंग कर दी है। उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है।

Web Title: Bihar government transferred a total of 6 IAS officers, Patna District Magistrate Kapil Ashok removed from the post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे