लाइव न्यूज़ :

बिहारः बालू के अवैध खनन मामले में सरकार सख्त, 41 आला अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2021 18:54 IST

बिहार सरकार ने अवैध खनन में संलिप्त पाए गए अधिकारियों के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कराने का फैसला किया है। इसमें पुलिस अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही होने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने बालू के अवैध खनन में अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कराने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि इस मामले में सरकार अब 41 बडे़ अधिकारियों के ऊपर केस दर्ज करने की तैयारी में है। गृह सचिव ने इस संबंध में आदेश से पारित करते हुए आर्थिक अपराध इकाई को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। 

पटनाःबिहार सरकार ने अवैध खनन में संलिप्त पाए गए अधिकारियों के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कराने का फैसला किया है। इसमें पुलिस अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही होने जा रही है। सरकार ने अवैध खनन के मामले में अन्य विभागों से जुडे़ अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई की है। 

उल्लेखनीय है कि बालू के अवैध खनन के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आईपीएस अधिकारियों समेत 41 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार सरकार अब उनके खिलाफ केस दर्ज कराने का फैसला किया है। इन सभी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो गृह सचिव ने इस संबंध में आदेश से पारित करते हुए आर्थिक अपराध इकाई को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। राज्य के 5 जिलों में बालू के अवैध खनन को लेकर सरकार ने पिछले दिनों लगातार कार्रवाई की है। इस दौरान 2 जिलों के एसपी को सरकार ने मुख्यालय वापस बुला लिया। इनमें भोजपुर के एसपी रहे राकेश दुबे और औरंगाबाद के एसपी रहे सुधीर कुमार पोरिका शामिल हैं। 

41 बड़े अधिकारियों पर केस दर्ज कराने की तैयारी

इसके साथ ही चार डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी सरकार ने वापस मुख्यालय बुला लिया है। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी के साथ खनन विकास पदाधिकारियों के ऊपर भी गाज गिरी है। इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के कई अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, लेकिन अब सरकार ऐसे 41 बडे़ अधिकारियों के ऊपर केस दर्ज करने की तैयारी में है, जिन्होंने खनन माफिया के साथ मिलकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू