लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार को अपने स्तर पर जाति आधारित जनगणना करानी चाहिए:तेजस्वी

By भाषा | Updated: July 29, 2021 19:48 IST

Open in App

पटना, 29 जुलाई बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जाति आधारित जनगणना की मांग को दोहराते हुए बृहस्पतिवार को प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार से कहा कि अगर केंद्र अपना रुख स्पष्ट नहीं करता तो राज्य सरकार अपने स्तर पर यह जनगणना करवाए।

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन अपने लाए कार्य स्थगन प्रस्ताव को सदन अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा द्वारा समय की कमी का हवाला देते हुए खारिज किए जाने के बाद विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ने पहले भी कई बार जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया है, जिसके मद्देनजर केंद्र पर इसको लेकर दबाव बनाया जाना चाहिए।

केंद्र ने हाल ही में संसद को सूचित किया था कि वह केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए जाति आधारित जनगणना पर विचार कर रहा है जिसको लेकर माना जा रहा है कि संख्यात्मक रूप से शक्तिशाली अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और पारंपरिक रूप से प्रभावशाली उच्च जातियों को इस जनगणना के दायरे में नहीं लाया जाएगा।

तेजस्वी ने कहा, '' हम लोगों का पहला सुझाव है कि विधानसभा का एक शिष्टमंडल जिसमें मेरे साथ ही और सभी दलों के सदस्य शामिल रहेंगे। शिष्टमंडल मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से समय लेकर उनसे मिलें तथा उनके समक्ष अपनी इस मांग को रखें।''

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इसमें असमर्थता व्यक्त करते हैं, तो '' हमलोगों का दूसरा सुझाव यह होगा कि राज्य सरकार सभी जातियों की जनगणना करे जैसे कर्नाटक ने कुछ समय पहले किया था।''

तेजस्वी ने कहा, ''विपक्षी दलों के नेताओं की फिर से बैठक होने वाली है और हम लोग बैठक में यह निर्णय लेने जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग को रखेंगे।''

गौरतलब है कि सामाजिक और शैक्षिक सर्वेक्षण जिसे जाति आधारित जनगणना के समकक्ष के रूप में देखा जाता है, उसे 2015 में दक्षिणी राज्य में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा कराया गया था।

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा कथित तौर पर संसद के अंदर ‘‘बिहारी गुंडा’’ शब्द का इस्तेमाल किये जाने के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा, ‘‘अगर कोई इस तरह की टिप्पणी करता है तो मैं केवल खेद व्यक्त कर सकता हूं। राज्य का एक गौरवशाली अतीत रहा है और राष्ट्र निर्माण में इसका योगदान अद्वितीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों