लाइव न्यूज़ :

बिहार: सरकारी स्कूल के लड़कों को भी आती है माहवारी, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2022 19:10 IST

मामला सारण जिले के मांझी प्रखंड के एक सरकारी स्कूल हलखोरी साह उच्च विद्यालय का है, जहां लड़कों को सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग करने के लिए राशि का आवंटन किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देलड़कों को सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग करने के लिए राशि का आवंटन किया गया.इसका खुलासा तब हुआ है, जब स्कूल के प्रधानाध्यापक रिटायर हो गए.नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

पटना:बिहार के सारण जिले के मांझी प्रखंड के हलखोरी साह उच्च विद्यालय में लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को सैनिटरी नैपकिन और पोशाक योजना का लाभ दिया गया. 

स्कूल के अनुसार, लड़कों को भी माहवारी आती है. इसके चलते उन्हें भी सैनिटरी नैपकिन का उपयोग कराया जाता है.  मामला एक सरकारी स्कूल का है, जहां लड़कों को सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग करने के लिए राशि का आवंटन किया गया.

इसका खुलासा तब हुआ है, जब स्कूल के प्रधानाध्यापक रिटायर हो गए. जब दूसरे प्रधानाध्यापक ने पदभार ग्रहण किया तो पाया कि यहां लड़कियों की जगह लड़के सैनिटरी नैपकिन पहनते हैं. 

बताया जाता है कि जब प्रधानाध्यापक ने पदभार ग्रहण किया और पुरानी योजनाओं का उपयोगिता प्रमाणपत्र मांगा गया तो लगभग एक करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी सामने आ गई. 

नव पदस्थापित प्रधानाध्यापक ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. स्कूल के एक पूर्व प्रधानाध्यापक के द्वारा तैयार बही-खाते और दस्तावेज बताते हैं कि उनके स्कूल के लड़कों को माहवारी आती थी. इसके लिए लड़कों के खाते में सैनिटरी नैपकिन और पोशाक योजना का लाभ दिया गया. 

नए प्रधानाध्यापक से जब शिक्षा विभाग ने पुरानी योजनाओं के उपयोगिता प्रमाणपत्र मांगे, तब पाया गया कि करीब एक करोड़ रुपये की योजनाओं के उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किए गए हैं.

इसके बाद जब जांच शुरू की गई तब बैंक स्टेटमेंट खंगालने के दौरान ज्ञात हुआ कि लड़कियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की राशि लड़कों के खातों में भी ट्रांसफर की जाती रही है. 

लडकियों को देने के लिए सरकार की ओर से आने वाली सैनिटरी नैपकिन की पूरी राशि लड़के उपभोग भी कर चुके हैं. कई और तरह की अनियमितता पाये जाने के लिए नव नियुक्त प्राधानाध्यापक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है. 

उस पत्र में जिक्र किया गया है कि विद्यालय के बच्चों ने सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग किया. पत्र के आते ही शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया. शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 

शिक्षा विभाग के डीपीओ राजन गिरी ने कहा है कि अगर जांच में मामला सही पाया जाता है, तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया