Bihar Government: 56 ‘ट्रांसजेंडर’ और 7903 महिला कांस्टेबल समेत कुल 21391 कांस्टेबल की भर्ती जल्द, 1288 अवर निरीक्षकों और 194 सहायक अवर निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 14:15 IST2023-04-29T14:14:42+5:302023-04-29T14:15:25+5:30

Bihar Government: बिहार पुलिस में 7,903 महिला कांस्टेबल समेत कुल 21,391 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।

Bihar Government sarkari jobs Recruitment total 21391 constables including 56 'transgender' 7903 women 1288 sub-inspectors and 194 assistant sub-inspectors begins | Bihar Government: 56 ‘ट्रांसजेंडर’ और 7903 महिला कांस्टेबल समेत कुल 21391 कांस्टेबल की भर्ती जल्द, 1288 अवर निरीक्षकों और 194 सहायक अवर निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

बिहार सरकार द्वारा राज्य पुलिस बल में यह बड़े पैमाने पर भर्ती होगी।

Highlightsकुल 21,391 में से 56 ‘ट्रांसजेंडर‘ लोगों की भर्ती की जाएगी। पुलिस बल में 1288 अवर निरीक्षकों और 194 सहायक अवर निरीक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।बिहार सरकार द्वारा राज्य पुलिस बल में यह बड़े पैमाने पर भर्ती होगी।

Bihar Government: बिहार सरकार राज्य पुलिस बल में 56 ‘ट्रांसजेंडर’ सहित 21,391 कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी। अपर महानिदेशक (मुख्यालय) जे.एस. गंगवार ने इसकी घोषणा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बिहार सरकार द्वारा राज्य पुलिस बल में यह बड़े पैमाने पर भर्ती होगी।

राज्य पुलिस में 7,903 महिला कांस्टेबल समेत कुल 21,391 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। भर्ती की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। कुल 21,391 में से 56 ‘ट्रांसजेंडर‘ लोगों की भर्ती की जाएगी।” उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार पुलिस बल में 1288 अवर निरीक्षकों और 194 सहायक अवर निरीक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पटना पहुंचने पर उनसे मुलाकात की। राजद सुप्रीमो के लंबे समय के बाद अपने गृह नगर पहुंचने के कुछ घंटों बाद नीतीश देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री और लालू की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे।

लालू करीब सात महीने से अपने गृह प्रदेश से दूर थे। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर में किडनी प्रतिरोपण कराया था। लालू अपनी सबसे बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे थे। बिहार की राजनीति में ‘‘बड़े भाई-छोटे भाई’’ के रूप में जाने जाने वाले राजद प्रमुख और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश 1970 के दशक के जेपी आंदोलन के समय से करीबी सहयोगी रहे हैं।

Web Title: Bihar Government sarkari jobs Recruitment total 21391 constables including 56 'transgender' 7903 women 1288 sub-inspectors and 194 assistant sub-inspectors begins

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे