लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार ने ताजा आक्सीजन के लिए लोगों को घर के भीतर पौधे लगाने को किया प्रोत्साहित

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन की कमी से चिंतित लोगों की मदद करने के प्रयास के तहत बिहार सरकार ने उन्हें घर के भीतर ऐसे पौधे लगाने के वास्ते प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को एक अभियान शुरू किया, जो ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने लोगों को संवेदनशील बनाने में मदद करने के लिए ‘नेचर क्योर्स यू’ (प्रकृति आपका इलाज करती है) अभियान शुरू किया ताकि लोगों को इसके लिए जागरुक किया जा सके कि कोरोना वायरस को हराने में प्रकृति कैसे मदद कर सकती है।

विभाग ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘इस असाधारण समय में जब ऑक्सीजन की भारी कमी है, घर के भीतर लगाये जाने वाले ऑक्सीजन देने वाले पौधों और अन्य जड़ी-बूटियों के बारे में ज्ञान व्यथित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।’’

विभाग ने कहा, ‘‘इस अभियान के माध्यम से, विभाग लोगों को उन विभिन्न तरीकों के बारे में जागरूक करने का इरादा रखता है जिसके जरिये प्रकृति हमें इस घातक संक्रमण को हराने में मदद कर सकती है।’’

बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा, ‘‘ अभियान ‘नेचर क्योर्स यू’ के जरिये हमारा लक्ष्य घर के भीतर लगाये जाने वाले उन पौधों के बारे में जागरूक करके लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करना है, जो हमें ऑक्सीजन देते हैं और उन पौधों, जड़ी-बूटियों के बारे में भी जिनका औषधीय महत्व है।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारी लोगों को सामान्य बीमारियों का घर पर प्राकृतिक उपचार के साथ ठीक करने में मदद करेगी।

विभाग ने कहा कि पौधे और प्रकृति प्राचीन आयुर्वेदिक विज्ञान का आधार रहे हैं और सामान्य रोगों के घरेलू उपचार में उनका उपयोग आज भी जारी है।

विभाग ने सुझाव दिया कि लोगों को गिलोय, कालीमिर्च और पीपली जैसे औषधीय मूल्य के पौधों को घर पर रखना चाहिए जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा दे सकते हैं और कई सामान्य बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

उसने कहा कि स्नेक प्लांट, रबर का पेड़, एरेका पाम घर के भीतर रखे जाने वाले कुछ ऐसे पौधे हैं, जो ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos