लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार ने 75 कॉलेजों में 18,899 अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति दी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:56 IST

Open in App

पटना, तीन नवंबर बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा में छात्रों के सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) को बढ़ाने के लिए, राज्य के 75 कॉलेजों में अतिरिक्त 18,899 सीटों को मंजूरी दी है।

यहां जारी एक बयान में, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में उच्च शिक्षा में जीईआर बढ़ाने की जरूरत पर लगातार जोर दे रहे हैं और इस संबंध में यह फैसला महत्त्वपूर्ण है। इससे सुनिश्चित होगा कि विद्यार्थियों को कॉलेजों में सीट के अभाव में भटकना नहीं पड़ेगा।”

उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा की वांछित प्रगति और विकास को सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सीटों को बढ़ाया गया है। साथ ही कहा कि प्लस टू (कक्षा 12) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अपने राज्य के किसी कॉलेज में दाखिला लेने में कोई समस्या नहीं होगी।”

दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में फैले ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तहत 41 कॉलेजों में अधिकतम 10,200 सीटें जोड़ी गई हैं, इसके बाद जेपी विश्वविद्यालय (छपरा) के 19 कॉलेजों में 4,736 सीटें और तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के 11 कॉलेजों में 3,448 सीटें जोड़ी गई हैं।

पटना विश्वविद्यालय के चार कॉलेजों में, 505 सीटें बढ़ाई गई हैं जिनमें पटना कॉलेज में 180 सीटें, पटना वीमेंस कॉलेज में 260 सीटें और पटना साइंस कॉलेज में 60 सीटें शामिल हैं। पटना में कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट को 15 अतिरिक्त सीटें मिली हैं।

शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन कॉलेजों में शिक्षकों की स्वीकृत संख्या भी बहुत जल्द बढ़ाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी